रेल टिकटों की कालाबजारी का भंडाफोड़
Updated at : 12 Feb 2020 2:57 AM (IST)
विज्ञापन

स्टेशनरी दुकान की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा सिलीगुड़ी. : स्टेशनरी दुकान की आड़ में रेल टिकटों की कालाबाजारी में संलिप्त एक व्यक्ति आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया. इस मामले में एनजेपी थाना पुलिस ने स्टेशनरी दुकान से कम्प्यूटर प्रिंटर तथा अन्य जरूरी दस्तावेज भी जब्त किया. गुप्त सूत्रों से मिले सुराग के अधार […]
विज्ञापन
स्टेशनरी दुकान की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा
सिलीगुड़ी. : स्टेशनरी दुकान की आड़ में रेल टिकटों की कालाबाजारी में संलिप्त एक व्यक्ति आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया. इस मामले में एनजेपी थाना पुलिस ने स्टेशनरी दुकान से कम्प्यूटर प्रिंटर तथा अन्य जरूरी दस्तावेज भी जब्त किया. गुप्त सूत्रों से मिले सुराग के अधार पर मंगलवार दोपहर को सिलीगुड़ी के गेटबाजार लेकटाउन इलाके में एनजेपी थाना पुलिस तथा आरपीएफ की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर ये सफलता हासिल की.
आरपीएफ व पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज कर्मकार अवैध तरीके से ऑनलाइन रेल टिकटों की बुकिंग करता था. बताया जा रहा है कि इसके एवज में वह लोगों से मोटी रकम भी वसूलता था. मंगलवार को पुलिस तथा आरपीएफ द्वारा चलाये गये अभियान में पंकज टिकट काटने के लिए जरूरी दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहा.
जिसके बाद पंकज को गिरफ्तार कर उसकी दुकान को सील कर दिया गया. पुलिस ने पंकज की दुकान से दो कम्प्यूटर, एक प्रिंटर, वाइफाई मशीन, कई पेन ड्राइव व कार्ड रीडर भी जब्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




