खेत से लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2020 5:57 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : खेत में काम कर कर घर लौट रहे युवक पर कुछ बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया. यह घटना गुरुवार देर रात सिलीगुड़ी महकमा अंतर्गत फांसीदेवा ब्लॉक के ज्योतिनगर इलाके में घटी. घायल युवक का नाम मिलन मंडल(22) बताया गया है. घटना के बाद मिलन को फांसीदेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : खेत में काम कर कर घर लौट रहे युवक पर कुछ बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया. यह घटना गुरुवार देर रात सिलीगुड़ी महकमा अंतर्गत फांसीदेवा ब्लॉक के ज्योतिनगर इलाके में घटी. घायल युवक का नाम मिलन मंडल(22) बताया गया है. घटना के बाद मिलन को फांसीदेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया. उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज-अस्पताल रेफर कर दिया.

फिलहाल घायल युवक सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती है. घटना को लेकर मिलन के पिता संतोष मंडल ने बताया कि वे पेशे से किसान हैं. गुरुवार रात को वे अपने बेटे के साथ खेत से सब्जी निकालने गये थे. खेत से लौटने के दौरान उनका बेटा उनके पीछे ही था. ग्वालटोली मोड़ के आसपास पहुंचने पर उन्होंने फायरिंग की आवाज सुनी. पीछे मुड़कर देखा तो उनका बेटा खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा है.
उसी वक्त उनकी नजर मौके से भागते युवक पर पड़ी. उन्होंने बताया कि गोली सीधे बेटे के पेट में लगी है. उन्होंने बताया कि माटीगाड़ा के एक गैरसरकारी नर्सिंग होम में शुक्रवार शाम को मिलन का ऑपरेशन भी हुआ है. फांसीदेवा पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद परिवार वालों की ओर से शुक्रवार को थाने में एक शिकायत दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola