झाड़ग्राम में स्कर्पियो व ट्रक में टक्कर, दो की मौत, दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन

खड़गपुर : झाड़ग्राम थाना अंतर्गत फांसीतला गांव के निकट बुधवार को एक स्कॉर्पियो और ट्रक में आमने सामने से टक्कर हो गयी, जिसमें स्कार्पियो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी और दो लोग जख्मी हो गये. एक मृतक का नाम सुहान अग्रवाल था, जबकि स्कार्पियो चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. झाड़ग्राम […]

विज्ञापन

खड़गपुर : झाड़ग्राम थाना अंतर्गत फांसीतला गांव के निकट बुधवार को एक स्कॉर्पियो और ट्रक में आमने सामने से टक्कर हो गयी, जिसमें स्कार्पियो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी और दो लोग जख्मी हो गये. एक मृतक का नाम सुहान अग्रवाल था, जबकि स्कार्पियो चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

झाड़ग्राम शहर के जामदा इलाके के व्यवसायी सुहान अग्रवाल, तरुण कुमार गुप्ता और आदेश अग्रवाल और स्कार्पियो का चालक झाड़ग्राम से खड़गपुर की ओर आ रहे थे, तभी फांसीतला गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने स्कार्पियों को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही स्कार्पियो चालक की मौत हो गयी. बाकी तीन घायलों को झाड़ग्राम अस्पताल लाया गया, जहां सुहान की मौत हो गयी. दो लोगों की हालत गंभीर है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola