कूचबिहार में जल्द खुलेगा राजबाड़ी गुरुकुल स्कूल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jan 2020 1:32 AM (IST)
विज्ञापन

अत्याधुनिक शिक्षा पद्धति व सुविधाओं से लैस होगा विद्यालय पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित छात्राओं का स्कूल कूचबिहार. पूरी तरह से लड़कियों के लिए कूचबिहार में चालू होने जा रहा है राजबाड़ी गुरुकुल पब्लिक स्कूल. कूचबिहार 2 ब्लॉक के मधुपुर मोड़ संलग्न 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे विशाल कैंपस में जल्द ही शुरू […]
विज्ञापन
अत्याधुनिक शिक्षा पद्धति व सुविधाओं से लैस होगा विद्यालय
पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित छात्राओं का स्कूल
कूचबिहार. पूरी तरह से लड़कियों के लिए कूचबिहार में चालू होने जा रहा है राजबाड़ी गुरुकुल पब्लिक स्कूल. कूचबिहार 2 ब्लॉक के मधुपुर मोड़ संलग्न 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे विशाल कैंपस में जल्द ही शुरू होगा यह स्कूल.
सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत इसकी पढ़ाई होगी. मंगलवार को कूचबिहार प्रेस क्लब में पत्रकार सम्मेलन में राजबाड़ी गुरुकुल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सौमिया बनर्जी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह पहला ऐसा स्कूल होगा जहां छात्राएं बिना बैग के स्कूल आयेंगी. एडमिशन चल रहा है.
लगभग 6 एकड़ जमीन पर स्कूल का प्रदूषण मुक्त कैंपस बन रहा है. छात्राओं के लिए डे बोर्डिंग, हॉस्टल, डे स्कॉलर, स्वीमिंग पुल इत्यादि की सुविधा रहेगी. इस स्कूल का मैनेजमेंट शिक्षा क्षेत्र में 20 साल से भी ज्यादा अनुभवी आईएमपीएस ग्रुप पर है.
स्कूल की वाइस प्रिंसिपल लतिका पटवारी ने कहा कि किताबों से लदी बैग के भार से बच्चों में रीढ़ की हड्डी की समस्या देखने को मिल रही है. इसलिए अब उनके बैग में सिर्फ टिफिन बॉक्स, पानी का बोतल ज्यादा से ज्यादा एक कॉपी हो सकता है. उन्हें स्मार्ट क्लास के जरिए पाठदान किया जायेगा. उन्होंने बताया कि छात्र-छात्रा एक साथ रहने से कई बार छात्राओं को कई बातें बताने में हिचक होती है.
इसलिए स्कूल पूरी तरह से महिला संचालित होगा. महिला सुरक्षा कर्मी, शिक्षिका व बस में भी महिला एटेंडेंट रखी जायेगी. सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. स्कूल संचालन में मिनर्भर काफी सहयोग कर रहा है. संगठन की ओर से देवयानी गुहा (मउ) ने बताया जिस तरह की शिक्षा दी जायेगी उससे एक बच्ची अपने जीवन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर पायेगी. यहां करियर काउंसिलिंग भी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




