अगले दो माह के भीतर होगी त्रिपक्षीय बैठक : गोरामुमो

Updated:
विज्ञापन

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग के स्थायी राजनीतिक समाधान को लेकर आगामी 2020 के जनवरी एवं फरवरी के भीतर त्रिपक्षीय बैठक आयोजित किये जाने का दावा गोरामुमो ने किया है. सोमवार को गोरामुमो दार्जिलिंग ब्रांच कमेटी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय कमेटी सदस्य अजय एडवर्ड ने पत्रकारों के साथ हुए बातचीत में कहा कि कुछ दिनों पहले सांसद […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग के स्थायी राजनीतिक समाधान को लेकर आगामी 2020 के जनवरी एवं फरवरी के भीतर त्रिपक्षीय बैठक आयोजित किये जाने का दावा गोरामुमो ने किया है. सोमवार को गोरामुमो दार्जिलिंग ब्रांच कमेटी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय कमेटी सदस्य अजय एडवर्ड ने पत्रकारों के साथ हुए बातचीत में कहा कि कुछ दिनों पहले सांसद राजू बिष्ट ने दार्जिलिंग पहुंचने पर हमलोगों को यह जानकारी दी थी.

विज्ञापन
गोरामुमो नेता ने कहा कि दार्जिलिंग के स्थायी राजनीतिक समाधान को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है. इसलिए गृह मंत्रालय ने दार्जिलिंग के स्थायी राजनीतिक समाधान को लेकर त्रिपक्षीय बैठक के लिए बंगाल सरकार को पत्र भेज चुकी है. यह बैठक आगामी 2020 के जनवरी एवं फरवरी माह के भीतर होने की उम्मीद है.
बातचीत के दौरान श्री एडवर्ड ने कहा कि यदि बंगाल सरकार ने स्थायी राजनीतिक समाधान को लेकर त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा करने से इंकार कर दिया तो केंद्र के साथ हमारी बैठक होगी. त्रिपक्षीय बैठक हो अथवा केंद्र सरकार के साथ बैठक हो, लेकिन उससे पहले भाजपा अपने गठबंधन के सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगी.
उक्त बैठक के दौरान एक कमेटी का गठन किया जायेगा. जिसमें सभी राजनीतिक दलों के नेतृत्वगण शामिल रहेंगे. उसी कमेटी के नेतागण बैठक में हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ गोरामुमो का गठबंधन है और केंद्र में भाजपा की सरकार है. इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार से जो जितना भी संभव हो हमलोग करेंगे. इसी तरह से तृणमूल के साथ होने वाली राजनीतिक दलों की नेतृत्वगणों ने राज्य के तृणमूल सरकार से जो जितना होगा वो करने का आह्वान किया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola