एक करोड़ की सागवान की लकड़ी जब्त

Published at :21 Dec 2019 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
एक करोड़ की सागवान की लकड़ी जब्त

ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार घोषपुकुर रेंज के वन विभाग अधिकारियों ने गुरुवार रात को पकड़ा बर्मा से लकड़ियों को लेकर कोलकाता तस्करी की थी योजना सिलीगुड़ी : गुप्त सूत्रों से खबर पाकर घोषपुकुर रेंज के वन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार रात को एक करोड़ रुपये की सागवान की लकड़ी जब्त किया है. इस मामले […]

विज्ञापन

ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

घोषपुकुर रेंज के वन विभाग अधिकारियों ने गुरुवार रात को पकड़ा
बर्मा से लकड़ियों को लेकर कोलकाता तस्करी की थी योजना
सिलीगुड़ी : गुप्त सूत्रों से खबर पाकर घोषपुकुर रेंज के वन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार रात को एक करोड़ रुपये की सागवान की लकड़ी जब्त किया है. इस मामले में पुलिस ने असम नंबर की एक ट्रक समेत चालक सुरेन्द्र पाल सिंह को हिरासत में लिया है. ट्रक चालक पंजाब के पटियाला शहर का रहनेवाला बताया गया है. जानकारी के मुताबिक उन लकड़ियों को कोलकाता में तस्करी करने की योजना थी.
घोषपुकुर रेंज वन विभाग सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि असम नंबर का एक ट्रक अवैध तरीके से बर्मा से सागवान की लकड़ियों को लेकर नागालैंड होते हुए कोलकाता ले जाया जा रहा है.
खबर मिलते ही वन अधिकारियों ने चोपड़ा के महानंदा ब्रिज के पास निगरानी शुरू कर दी. ट्रक के वहां पहुंचते ही उसकी तलाशी ली गई. फिर ट्रक चालक से उन लकड़ियों के वैध कागजात दिखाने को कहा गया, लेकिन उसने कागजात दिखाने में असमर्थता जतायी. पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने तस्करी की बात को स्वीकार किया.
जिसके बाद वन अधिकारियों ने ट्रक को जब्त कर चालक को अपनी हिरासत में लिया. वन अधिकारियों का कहना है कि इस तस्करी के पीछे और कौन लोग जुड़े हुए हैं, इसकी जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola