घरेलू हिंसा मामले में पति व ससुर को पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
घायल अवस्था में पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती दोनों पक्षों की ओर से थाना में शिकायत दर्ज मालदा : मालदा जिला प्रशासनिक भवन के सामने घरेलू हिंसा के आरोप में शिक्षक पति व ससुर को बहू के परिवारवालों ने जमकर पिटाई कर दी. आरोप है कि अधमरे हालत में दामाद व ससुर को इंगलिशबाजार […]
विज्ञापन
घायल अवस्था में पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
दोनों पक्षों की ओर से थाना में शिकायत दर्ज
मालदा : मालदा जिला प्रशासनिक भवन के सामने घरेलू हिंसा के आरोप में शिक्षक पति व ससुर को बहू के परिवारवालों ने जमकर पिटाई कर दी. आरोप है कि अधमरे हालत में दामाद व ससुर को इंगलिशबाजार थाना पुलिस ने बरामद किया. शुक्रवार सुबह 10 बजे घटना को लेकर जिला प्रशासनिक भवन एवं कोर्ट परिसर पर हंगामा खड़ा हो गया.
गंभीर रूप से जख्मी हालत में स्कूल शिक्षक पति एवं ससुर का फिलहाल मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना में दोनों पक्षों ने संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवायी है.
पुलिस व स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि इंगलिशबाजार थाना के नियामतपुर की युवती के साथ एक साल पहले मोथाबाड़ी के प्राथमिक शिक्षक नैमुद्दीन शेख (30) की शादी हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से पति व ससुरालवाले गृहवधू पर लगातार आत्याचार करते थे. यहां तक कि उसके साथ मारपीट व सिगरेट से जलाया भी जाता था.
अत्याचार बर्दाश्त से बाहर होने पर कुछ दिनों पहले गृहवधू भागकर पिता के घर चली गयी. गृहवधू के घरवालों का आरोप है कि नैमुद्दीन शेख 25 लाख रुपए दहेज मांगे थे. इसे लेकर नववधू को सिगरेट से जलाने सहित विभिन्न प्रकार से शारीरिक व मानसिक अत्याचार करने का आरोप सामने आया है. हालांकि नैमुद्दीन शेख व उसके परिवारवालों ने आरोपों को झूठा बताया है.
शुक्रवार सुबह जिला प्रशासनिक भवन के सामने दोनों पक्षों में मारपीट छिड़ी तो आसपास लोगों की भीड़ जुट गयी. पीड़ित गृहवधू के पिता जाहीदुल शेख का आरोप है कि उनलोगों ने बेटी की बेधड़क पिटाई कर घर से निकाल दिया. शुक्रवार को नैमुद्दीन शेख अदालत में गृहवधू के घरवालों के खिलाफ अदालत में मामला दर्ज करने पहुंचा.
खबर पाकर गृहवधू के घरवाले वहां बातचीत के लिए आये तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी. नैमुद्दीन शेख के घरवारों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. जख्मियों का मालदा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. इंगलिशबाजार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन