टिकट रद्द करानेवालों की लगी लंबी लाइन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

न्यू कूचबिहार व दिनहाटा स्टेशन पर उमड़ी भीड़ दिनहाटा : नागरिक संसोधन कानून के विरोध में चल रहे आन्दोलन व विभिन्न स्टेशनों पर हिंसक प्रदर्शन के बाद सभी ट्रेने रद कर दी गयी हैं. इससे कोलकाता के साथ संपर्क लगभग टूट गया है. गड़बड़ी की आशंका से विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन यात्रियों द्वारा टिकट कैंसिल […]

विज्ञापन

न्यू कूचबिहार व दिनहाटा स्टेशन पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
दिनहाटा : नागरिक संसोधन कानून के विरोध में चल रहे आन्दोलन व विभिन्न स्टेशनों पर हिंसक प्रदर्शन के बाद सभी ट्रेने रद कर दी गयी हैं. इससे कोलकाता के साथ संपर्क लगभग टूट गया है. गड़बड़ी की आशंका से विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन यात्रियों द्वारा टिकट कैंसिल करवाने की लंबी कतारें नजर आने लगी है. सोमवार को न्यू कूचबिहार व दिनहाटा स्टेशन पर टिकट काटने की नहीं बल्की टिकट कैंसिल करने वालों की भीड़ उमर पड़ी.
दिनहाटा के गीतालदह हजरत अली ने कहा कि जरुरी काम से कोलकाता जाने के लिए 21 दिसंबर के लिए टिकट लिया था. लेकिन पूरे राज्य में जो माहौल है ऐसे में बीच रास्ते में कहीं भी फंस सकते हैं. इसलिए उसने टिकट कैंसिल करवा दिया. टिकट कैंसिल करवाने वालों में छात्र-छात्राओं के साथ हीं सरकारी व प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले यहां तक की इलाज के लिए बाहर जाने वाले मरीज भी शामिल हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola