आशीघर इलाके में देह व्यापार का भंडाफोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Dec 2019 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

दो महिलाएं समेत एक युवक पुलिस हिरासत में पुलिस की आंखों में धूल झोंककर एक युवक व युवती मौके से हो गये फरार सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अंतर्गत आशीघर आउट पोस्ट की पुलिस ने शुक्रवार को 37 नंबर वार्ड के तिलक साधु मोड़ इलाके के एक फ्लैट से देह व्यापार का पर्दाफाश किया है. […]
विज्ञापन
दो महिलाएं समेत एक युवक पुलिस हिरासत में
पुलिस की आंखों में धूल झोंककर एक युवक व युवती मौके से हो गये फरार
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अंतर्गत आशीघर आउट पोस्ट की पुलिस ने शुक्रवार को 37 नंबर वार्ड के तिलक साधु मोड़ इलाके के एक फ्लैट से देह व्यापार का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. जिसमें एक महिला (40), युवती (20) तथा 18 वर्षीय युवक शामिल है.
स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीघर इलाके के अजीत साहा ने अपने फ्लैट को किराये पर दिया था. आरोप है कि मकान भाड़े पर लेकर 40 वर्षीय महिला घर से ही सेक्स रैकेट का धंधा चला रही थी.
जिस वजह से काफी युवक-युवतियों का वहां आना-जाना लगा रहता था. स्थानीय निवासी छोटन सेनगुप्ता ने बताया कि शक के आधार पर उनलोगों ने ही पुलिस को मामले की जानकारी दी थी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दो युवक तथा दो युवती आपत्तिजनक हालत में पाये गये थे. लोगों का कहना है कि पुलिस की आंखो में धूल झोंककर एक युवक तथा युवती मौके से फरार हो गये.
जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे रैकेट को चलाने वाली महिला के साथ दूसरे युवक-युवती को हिरासत में लिया. इतना ही नहीं पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक समानों को भी जब्त किया है. वहीं पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार का कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गयी है. शनिवार को तीनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




