शराब पीकर तेज रफ्तार में चला रहे थे कार, कई वाहनों को ठोका, 14 जख्मी
Updated at : 04 Dec 2019 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने कार में की तोड़फोड़, चालक समेत दो युवकों की जमकर की पिटाई सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया सिलीगुड़ी : तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने के बाद कई लोग उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये. यह हादसा मंगलवार की दोपहर को हुआ. उक्त […]
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने कार में की तोड़फोड़, चालक समेत दो युवकों की जमकर की पिटाई
सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया
सिलीगुड़ी : तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने के बाद कई लोग उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये. यह हादसा मंगलवार की दोपहर को हुआ. उक्त कार में दो युवक सवार थे. बताया जा रहा है कि शहर के बाबूपाड़ा स्थित आलूचौधरी मोड़ से तेज रफ्तार एक कार स्कूल वैन सिहत अन्य गाड़ियों को धक्का मारते हुए देशबंधु पाड़ा इलाके में जाकर पकड़ में आ सकी.
देशबंधुपाड़ा के ज्ञान प्रकाश घोष सरणी में स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ते ही कार में सवार दो युवकों की जमकर पिटाई की गयी. इसके साथ गुस्साये लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की. स्थानीय लोगों द्वारा सिलीगुड़ी थाने को खबर देने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों युवकों को हिरासत में ले कार को भी जब्त कर लिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस घटना में कुल 14 लोगों के घायल होने की खबर है.
स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार युवक शुभम शर्मा तथा नितीश शर्मा नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे थे. बताया जा रहा है कि उन दोनों ने सबसे पहले बाबूपाड़ा इलाके के गौशाला मोड़ में एक बच्चे को धक्का मारा. जिसके बाद मिलनपल्ली, आलूचौधरी इलाके में कई लोगों को धक्का मारते हुए फरार हो गये.
कुछ लोगों ने उक्त कार का पीछा करना शुरू किया. इसी बीचच देशबंधुपाड़ा इलाके में कार ने एक स्कूल वैन तथा एक डेकोरेटर वैन को भी ठोंक दिया. जिसमें दोनों वैन चालकों को गंभीर चोटें आई. दोनों युवकों ने तेज रफ्तार कार को भगाते हुए देशबंधुपाड़ा के ज्ञान प्रकाश घोष सरणी इलाके में पहुंचे. लेकिन इलाके में सड़क निर्माण कार्य होने के कारण दोनों युवक भागने में कामयाब नहीं हो सके. वहीं पीछा करने वाले लोगों ने उन दोनों युवकों को गाड़ी से निकालकर जमकर पिटाई शुरू कर दी.
इसके साथ कार में जमकर तोड़फोड़ की. स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों युवक नशे में धुत थे. इसके अलावे कार में दोनों युवकों ने धारदार हथियार भी छिपा रखा था. सिलीगुड़ी थाने को खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी राज भगत ने बताया कि वे मंगलवार दोपहर को वाइएमए क्लब होते हुए अपने क्लास की ओर जा रहे थे. उसी वक्त तेजी से भाग रहे एक कार ने रिक्शे में जोरदार धक्का मारा. जिसमें रिक्शा सवार युवती पास के नाले में गिर गई. राज भगत ने बताया कि उन्होंने घातक कार को रोकने का प्रयास किया.
लेकिन कार नहीं रूकी. बाद में कार ने कई और लोगों को धक्का मारा. इस घटना के बाद उन्होंने ही पुलिस को मामले की जानकारी. वहीं देवदीप बोस ने बताया कि फोन पर उन्हें किसी ने बताया कि आलूचौधरी मोड़ में किसी कार ने उसके स्कूल वैन को धक्का मार दिया. उन्होंने बताया कि इस घटना में उनका वैन चालक भी घायल हो गया. गनीमत रही कि इस दौरान वैन में कोई भी छात्र नहीं था. उन्होंने बताया कि वे इन दोनों युवकों के खिलाफ सिलीगुड़ी थाना में शिकायत दर्ज करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




