चुनाव के दौरान जमीन पट्टा देने की घोषणा हवा-हवाई : एडवर्ड

दार्जिलिंग : मुख्यमंत्री की ओर से पहाड़वासियों के लिए जमीन का पर्जा पट्टा देने की घोषणा सिर्फ हवा-हवाई साबित हुई. उक्त बातें गोरामुमो के दार्जिलिंग ब्रांच कमेटी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय कमेटी सदस्य अजय एडवर्ड ने कही. पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री एडवर्ड ने कहा कि पिछले कुछ माह पहले हुए लोकसभा और दार्जिलिंग […]
दार्जिलिंग : मुख्यमंत्री की ओर से पहाड़वासियों के लिए जमीन का पर्जा पट्टा देने की घोषणा सिर्फ हवा-हवाई साबित हुई. उक्त बातें गोरामुमो के दार्जिलिंग ब्रांच कमेटी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय कमेटी सदस्य अजय एडवर्ड ने कही. पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री एडवर्ड ने कहा कि पिछले कुछ माह पहले हुए लोकसभा और दार्जिलिंग विधानसभा उपचुनाव के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के चाय श्रमिकों से लेकर वन बस्तियों में सदियों से रहने वाले लोगों के घर और जमीन का पट्टा देने की घोषणा की थी. परंतु चुनाव संपन्न होने के कई माह बीत जाने के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना वचन पूरा नहीं किया है. मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सीएम की घोषणा हवा-हवाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










