सौतेली बेटी का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी गिरफ्तार
Updated at : 20 Nov 2019 2:00 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज सिलीगुड़ी : सौतेली बेटी के साथ यौन उत्पीड़न मामले में भक्ति नगर थाना के आशीघर आउट पोस्ट की पुलिस ने आरोपी पिता अनाथ दास को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अनाथ दास आशीघर के नेताजी पल्ली इलाके का रहने वाला है. बुधवार को उसे जलपाईगुड़ी […]
विज्ञापन
आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
सिलीगुड़ी : सौतेली बेटी के साथ यौन उत्पीड़न मामले में भक्ति नगर थाना के आशीघर आउट पोस्ट की पुलिस ने आरोपी पिता अनाथ दास को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अनाथ दास आशीघर के नेताजी पल्ली इलाके का रहने वाला है. बुधवार को उसे जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जायेगा.
मंगलवार की शाम आशीघर आउट पोस्ट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के ईस्टन जोन-1 की डीसीपी इंदिरा मुखर्जी ने बताया कि अनाथ दास शिकायतकर्ता महिला का दूसरा पति है. शिकायतकर्ता महिला की 15 वर्षीय बेटी कार्सियांग में रहकर पढ़ाई करती है. दुर्गा पूजा की छुट्टियों में वह सिलीगुड़ी घुमने आई थी.
उसी दौरान आरोपी पिता ने घर में उसे अकेला पाकर इस घिनौने घटना को अंजाम दिया था. घटना के बारे में जब महिला को पता चला तो उसने 17 नवंबर को आशीघर आउट पोस्ट में शिकायत दर्ज करायी. जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पिता पर पोक्सों एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. बुधवार को उसे जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जायेगा.
आशीघर आउट पोस्ट इलाके के चोरी मामलों को भी हुई गिरफ्तारी
पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीसीपी इंदिरा मुखर्जी ने बताया कि दो आशीघर इलाके में दो अन्य चोरी की घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन किया है. जिसमें मध्य शांतिनगर में 30 सितंबर तथा 21 अक्टूबर को दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटनाएं घटी थी. इस मामले में भी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
डीसीपी ने बताया कि इन दोनों चोरी की घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने सूर्यसेन कॉलोनी निवासी दीपू मंडल तथा घुघुमाली के जयदेव मजूमदार को गिरफ्तार किया है.आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का कैमरा सहित अन्य कई चीजों को बरामद भी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




