तीसरी मंजिल से गिर कर असिस्टेंट इंजीनियर की संदिग्ध स्थिति में मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक सिलीगुड़ी नगर निगम के इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट में थे कार्यरत सिलीगुड़ी : शहर के सुभाषपल्ली इलाके में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर नगर निगम के इलेक्ट्रिक विभाग में कार्यरत असिस्टेंट इंजीनियर की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गयी. मृतक इंजीनियर का नाम सुशील चंद्र दास(45) था. यह हादसा शनिवार सुबह 11 बजे के […]

विज्ञापन

मृतक सिलीगुड़ी नगर निगम के इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट में थे कार्यरत

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : शहर के सुभाषपल्ली इलाके में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर नगर निगम के इलेक्ट्रिक विभाग में कार्यरत असिस्टेंट इंजीनियर की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गयी. मृतक इंजीनियर का नाम सुशील चंद्र दास(45) था. यह हादसा शनिवार सुबह 11 बजे के आसपास हुआ.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुशील चंद्र दास शनिवार को सुभाषपल्ली स्थित अपने निर्माणाधीन मकान का कामकाज देखने गये थे. इसी दौरान वे तीसरी मंजिल से गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गये. आनन-फानन में उन्हें सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया. दूसरी ओर सुशील के मरने की खबर मिलते ही पर्यटन मंत्री गौतम देव, मेयर अशोक भट्टाचार्य, डिप्टी मेयर रामभजन महतो, नगर निगम के कमिश्नर सोनम वांग्दी भूटिया ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी.
मंत्री गौतम देव ने बताया कि सुशील के साथ उनका पुराना परिचय था. इसके अलावे उसने काफी संघर्ष से इस पद को हासिल किया था. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वो काफी परेशान दिख रहा था. मंत्री ने बताया कि ये घटना काफी दुखद है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा. घटना को लेकर मेयर अशोक भट्टाचार्य ने बताया कि सुबह उन्हें 11:45 बजे सुशील दास के मकान से गिरने की खबर मिली. थोड़ी देर बाद पता चला कि उसकी मौत हो गयी है. उन्होंने बताया सुशील दास सिलीगुड़ी नगर निगम का सक्रिय इंजीनियर था. दो साल पहले ही उसने असिस्टेंट इंजीनियर का पद संभाला था.
इस हादसे को लेकर सुशील के ससुर मधुसुधन दास ने बताया कि घर में कोई समस्या नहीं थी. सुशील सुभाषपल्ली में अपना नया मकान बना र था. उन्होंने बताया कि सुशील को एक बेटा व एक बेटी है. आज दोनों का जन्मदिन था. बच्चों के जन्मदिन की तैयारी में परिवार के अन्य सदस्य व्यस्त थे. उन्होंने बताया कि रोज की तरह वो सुबह नहा-धोकर नाश्ता कर दफ्तर के लिए निकल गया. लेकिन थोड़ी देर बात परिवार वालों को उसकी मौत की खबर मिली. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. पति के मरने की खबर सुन पत्नी रूबी दास बेहोश हो गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola