मेयर के आरोपों से भड़के देवाशीष, करेंगे मानहानि का मामला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2019 2:35 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : डाबग्राम फूलबारी ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष देवाषीष प्रमाणिक ने सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर सह विधायक अशोक भट्टाचार्य पर मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी है. प्रमाणिक का कहना है कि मेयर ने फूलबारी इलाके के तृणमूल नेताओं पर गैर सामाजिक क्रियाकलापों से जुड़े होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मेयर […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : डाबग्राम फूलबारी ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष देवाषीष प्रमाणिक ने सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर सह विधायक अशोक भट्टाचार्य पर मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी है. प्रमाणिक का कहना है कि मेयर ने फूलबारी इलाके के तृणमूल नेताओं पर गैर सामाजिक क्रियाकलापों से जुड़े होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मेयर को इसका प्रमाण देना होगा.
सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में देवाशीष प्रमाणिक ने कहा कि फूलबारी के कालिंगी इलाके की रहने वाली अंजुमा खातून गत 10 अक्टूबर को लापता हो गई थी.
11 अक्टूबर को परिवार वालों की ओर से एनजेपी थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. एक महीने के बाद 8 नवम्बर को एक जलाशय से उसका शव बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद परिवार वालों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए अशोक भट्टाचार्य मृत युवती के घर गये.
लेकिन वहां से लौटने के बाद उन्होंने स्थानीय तृणमूल नेताओं पर बेतुका आरोप लगाया. श्री प्रमाणिक ने बताया कि मेयर ने डाबग्राम फुलबारी के सभी तृममूल नेताओं को क्रिमिनल बताया है. इतना ही नहीं, मेयर ने तृणमूल नेताओं को अवैध जमीन के कारोबार मे संलिप्त होने की बात कही.
उन्होंने कहा कि अशोक भट्टाचार्य जाने माने नेता हैं. इस प्रकार के विवादित बयानों की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए देवाशीष प्रमाणिक ने मेयर से सबूत पेश करने की मांग की. देवाशीष प्रमाणिक ने बताया कि श्री भट्टाचार्य के बयान से तृणमूल नेताओं का सम्मान हनन हुआ है. इसको लेकर वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.
डाबग्राम फूलबारी ब्लॉक के तृणमूल अध्यक्ष ने अशोक भट्टाचार्य के आरोपों को बेबुनियाद ठहराया
कहा, मेयर के बयान से तृणमूल नेताओं-कार्यकर्ताओं के सम्मान को पहुंची ठेस, प्रमाण पेश करें अशोक भट्टाचार्य
देवाशीष प्रमाणिक पहले कोर्ट में मामला दर्ज करायें, उसके बाद देखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




