शिवपुर अंतर्गत मोती बाजार इलाके में पानी की भारी किल्लत

Updated:
विज्ञापन

जामुड़िया : जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड नंबर 2 के शिवपुर मोती बाजार में पानी की समस्या को लेकर यहां के भुईया पाड़ा, माजी पाड़ा, तुरीपाड़ा, बगानपाड़ा और पास के ही कई ग्राम पानी की समस्या को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, इस पानी की समस्या को लेकर उस इलाके में […]

विज्ञापन

जामुड़िया : जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड नंबर 2 के शिवपुर मोती बाजार में पानी की समस्या को लेकर यहां के भुईया पाड़ा, माजी पाड़ा, तुरीपाड़ा, बगानपाड़ा और पास के ही कई ग्राम पानी की समस्या को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, इस पानी की समस्या को लेकर उस इलाके में रहने वाले संजय मंडल, कम्बु बाऊरी ने बताया कि 2011 में तृणमूल कांग्रेस की सरकार आने के बाद यहां पर पीएचइ विभाग ने पाइप तो लगाया गया है, लेकिन इस इलाके में पाइप में प्रैशर नहीं होने के कारण इस इलाके के लोगों को सही रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है.

विज्ञापन

पानी की समस्या से परेशान यहां के स्थानीय लोगों ने जामुड़िया से दोमहानी वाया आसनसोल रूट की रास्ता को कई बार पानी से निजात दिलाने की मांग को लेकर बंद कर दिया गया. इस समस्या का समाधान हेतु इस वार्ड के पार्षद को भी कईं बार बोला गया. लेकिन अभी तक कोई भी समस्या का समाधान हेतु रास्ता नहीं निकाला गया है.

अभी फिलहाल जामुड़िया बोरो एक की ओर से टैंकर द्वारा पानी दिया जा रहा है. इस पानी की समस्या को लेकर दो नम्बर वार्ड के पार्षद गीता कोड़ा ने कहा कि पहले यहां पर कुछ पानी की समस्या थी, जिसका काफी हद तक समाधान किया गया है. जल्द ही समस्या का पूरी तरह समाधान कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola