दशहरा के बाद दीपावली के लिए सजने लगा बाजार
कर्सियांग : कर्सियांग का बाजार दशहरा के बाद अब दीपावली के लिए सजने लगा है. दीपों के त्योहार दीपावली आने को कुछ ही दिन रह गया है. इसको ध्यान में रखकर यहां की दुकानों को विविध प्रकार के आवश्यक सामानों से दुकानदार सजाना शुरू कर दिये हैं. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दीपावली से […]
कर्सियांग : कर्सियांग का बाजार दशहरा के बाद अब दीपावली के लिए सजने लगा है. दीपों के त्योहार दीपावली आने को कुछ ही दिन रह गया है. इसको ध्यान में रखकर यहां की दुकानों को विविध प्रकार के आवश्यक सामानों से दुकानदार सजाना शुरू कर दिये हैं. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दीपावली से संबंधित झालर, टूनी बल्ब, प्लास्टिक से तैयार फूलों सहित आवश्यक सजावट के सामान बाजार की दुकानों में दिखने लगा है.
इससे संबंधित दुकानदार कई आवश्यकीय सामग्रियां स्टाक करने में व्यस्त भी दिखने लगे हैं. दीपावली को ध्यान में रखकर कई लोगों ने अपने दुकानों व घरों में सफाई करने व रंगरोगन का कार्य भी आरंभ कर दिया है. क्षेत्र का मौसम सुहावना होने के बावजूद ठंड पड़ने का क्रम आरंभ हो गया है. लोगों को ठंड से बचने के लिए गरम कपडों के तहत कोट, स्वेटर, जैकेट आदि का सहारा लेना पड़ रहा है. इस क्षेत्र के मौसम को वर्तमान में देखने से अधिकतर लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि इस बार दीपावली ठंड के बीच ही आयोजित होगा.
परंतु यह तो समय आने पर ही पता चलेगा कि उस दिन मौसम कैसा रहेगा. अभी तो लोग अनुमान मात्र लगा रहे हैं. दूसरी ओर ठंड पड़ने का क्रम आरंभ होने के फलस्वरूप गरम कपडों के बिक्री में इजाफा देखने को मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए