500 रुपए के लिए व्यवसायी पर जानलेवा हमला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मालदा : उधार के 500 रुपया मांगने पहुंचे व्यवसायी पर पड़ोसी लेनदार ने जानलेवा हमला कर दिया. तेज हथियार से व्यवसायी पर हमला करने से वह जख्मी हो गया. खून से लथपथ हालत में उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना में हमलावर तूफान मियां के खिलाफ पीड़ित के परिवार […]
विज्ञापन
मालदा : उधार के 500 रुपया मांगने पहुंचे व्यवसायी पर पड़ोसी लेनदार ने जानलेवा हमला कर दिया. तेज हथियार से व्यवसायी पर हमला करने से वह जख्मी हो गया. खून से लथपथ हालत में उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना में हमलावर तूफान मियां के खिलाफ पीड़ित के परिवार वालों ने इंगलिशबाजार थाने में शिकायत दर्ज करवायी है. घटना संबंधित थाना के साटटारी गांव में हुई है.
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि पीड़ित व्यक्ति का नाम साइजुद्दीन मिंया (30) है. पेशे से व्यवसायी साइजुद्दीन मियां अपने पड़ोसी तूफान मियां को एक सप्ताह पहले 500 रुपए उधार दिया था. अब रुपया मांगने गया तो उसपर जानलेवा वार कर दिया. पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को बताया है कि खेती करने के नाम पर तूफान मियां उसके पास से 500 रुपये उधार लिया था, लेकिन लौटा नहीं रहा था.
शुक्रवार रात रुपए मांगने पर आरोपी ने हंसुआ लेकर साइजुद्दीन मियां पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना के बाद पड़ोसियों की मदद से उसे मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया. इंगलिशबाजार थाना पुलिस ने बताया की आरोपी फरार है. उसकी खोजबीन की जा रही है. मामले की छानबीन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन