ग्लोबल सिनेमा फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में आयेंगी महिमा चौधरी

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : ग्लोबल सिनेमा फेस्टिवल सिलीगुड़ी-2019 के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा महिमा चौधरी भी हिस्सा लेंगी. सोमवार को आयोजकों की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी गई. ज्ञात हो कि सिलीगुड़ी में पहली बार ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. बुधवार को माटीगाड़ा […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : ग्लोबल सिनेमा फेस्टिवल सिलीगुड़ी-2019 के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा महिमा चौधरी भी हिस्सा लेंगी. सोमवार को आयोजकों की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी गई. ज्ञात हो कि सिलीगुड़ी में पहली बार ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

बुधवार को माटीगाड़ा के एक होटल में इसका उद्घाटन किया जायेगा. फिल्म फेस्टिवल 21 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान बां‍ग्ला फिल्म जगत से भी कई नामी कलाकार उपस्थित रहेंगे. जिसमें रितुपर्णा सेनगुप्ता, स्वस्तिका मुखर्जी, गार्गी रॉय चौधरी, राजतत्व दत्ता, अरिजीत दत्ता, निर्देशक अरिंदम शील, फैशन डिजायनर बीवी रसेल, अभिषेक दत्ता व श्रेया अग्रवाल भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगी. ग्लोबल सिनेमा फेस्टिवल में विभिन्न भाषाओं की फीचर फिल्में और शॉर्ट फिल्मे दिखायी जायेंगी. शहर के दीनबंधु मंच और रवींद्र मंच के थियेटरों में फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola