जम्मू-कश्मीर की जनता के खिलाफ कार्य कर रही भाजपा : विनय तमांग

Updated at : 06 Aug 2019 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की जनता के खिलाफ कार्य कर रही भाजपा : विनय तमांग

दार्जिलिंग :भाजपा सरकार पर जम्मू-कश्मीर की आम जनता की इच्छा के विरूद्ध कार्य करने का आरोप गोजमुमो अध्यक्ष विनय तमांग ने लगाया है. गोजमुमो अध्यक्ष विनय तमांग ने एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी करके कहा कि भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो भागों में विभाजन करके वहां जनता की आशा व आकांक्षा के विरोध में काम […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग :भाजपा सरकार पर जम्मू-कश्मीर की आम जनता की इच्छा के विरूद्ध कार्य करने का आरोप गोजमुमो अध्यक्ष विनय तमांग ने लगाया है. गोजमुमो अध्यक्ष विनय तमांग ने एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी करके कहा कि भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो भागों में विभाजन करके वहां जनता की आशा व आकांक्षा के विरोध में काम करने का आरोप लगाया है.

जम्मू कश्मीर के नेताओ को चार अगस्त की मध्य रात में नजरबंद करके इस तरह का कार्य किया गया है. इससे पहले भाजपा की सरकार ने जम्मू-कश्मीर में भारी मात्रा में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया था. भाजपा सरकार के इस कार्य से प्रमाणित होता है कि भाजपा कुछ भी कर सकती है.
विज्ञप्ति के अनुसार श्री तमांग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दल इस कार्य के विरोध में थे, लेकिन इसके बावजूद भी केन्द्र की भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर का दो भागों में विभाजन कर दिया है. लेकिन गोर्खा समुदाय सदियों से अलग राज्य गोर्खालैंड की मांग करते आ रही है. फिर भी गोरखा के संदर्भ में भाजपा सरकार इस तरह का निर्णय क्यों नहीं लेती है? इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा गोर्खाओं की पक्षधर नहीं हैं. श्री तमांग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भी सीमावर्ती क्षेत्र है. जिससे पाकिस्तान और चीन की सीमा लगती है. लेकिन इसके बावजूद भी जम्मू-कश्मीर को दो भागों में बांट दिया गया है.
इसी तरह से दार्जिलिंग तराई डुआर्स को भी नेपाल, चीन, भूटान और बांग्लादेश की सीमाओं से घिरा हुआ है. जम्मू-कश्मीर को राष्ट्रीय सुरक्षा के सवाल पर दो भागों में विभाजन करने की बात कही जा रही है. उसी तरह से राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में गोर्खालैंड राज्य का भी गठन करना होगा. उन्होंने कहा कि जैसे ही संविधान की धारा 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर राज्य को दो भागों में विभाजित करके केन्द्रशासित प्रदेश बनाया गया है.
उसी तरह से संविधान की धारा-3 के आधार पर गोर्खालैंड राज्य का गठन करना होगा. इससे पहले लद्दाख स्वायत परिषद था. उसको बढ़ोत्तरी करके लद्दाख केन्द्रशासित प्रदेश बनाया गया है. इसी तरह से जीटीए को विस्तार देकर भाजपा सरकार केन्द्रशासित प्रदेश का गठन करे. जारी किये गये प्रेस विज्ञाप्ति में तमांग ने 15 अगस्त के बाद केन्द्रीय कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक करके भावी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करने का बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola