भारी बारिश से नक्सलबाड़ी के कई गांवों में बाढ़ का खतरा

Updated:
विज्ञापन

खोरीबाड़ी : तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नक्सलबाड़ी के कई गांवों में पानी घुस गया है. नक्सलबाड़ी के दयाराम जोत, सतभैया, कोटाइजोत आदि गांवों में जलजमाव से हालात नारकीय हो गये हैं. इन गांवों की कई सड़कों पर पानी लगने से आवागमन ठप है. स्थानीय ग्रामीण सैकत घोष व अनुपम दास […]

विज्ञापन

खोरीबाड़ी : तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नक्सलबाड़ी के कई गांवों में पानी घुस गया है. नक्सलबाड़ी के दयाराम जोत, सतभैया, कोटाइजोत आदि गांवों में जलजमाव से हालात नारकीय हो गये हैं. इन गांवों की कई सड़कों पर पानी लगने से आवागमन ठप है.

विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण सैकत घोष व अनुपम दास ने बताया कि सैंकड़ों घरों में पानी घुसने से आम जनजीवन पूरी तरह बाधित हो गया है. लगातार हो रही बारिश से नक्सलबाड़ी व आसपास के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. जहां एक तरफ जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola