ePaper

छात्रा सहित चार लोगों पर जानलेवा हमला

Updated at : 01 Jun 2019 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रा सहित चार लोगों पर जानलेवा हमला

पांच पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज मालदा : चोरी से बांस काट ले जाने का विरोध करने पर दसवीं कक्षा की छात्रा सहित उसके परिवारवालों की धारदार हथियार से हत्या करने की कोशिश की गयी. शुक्रवार सुबह यह घटना रतुआ थाना के भादो ग्राम पंचायत के बिहारीटोला गांव में हुई है. घटना में गंभीर रूप […]

विज्ञापन

पांच पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज

मालदा : चोरी से बांस काट ले जाने का विरोध करने पर दसवीं कक्षा की छात्रा सहित उसके परिवारवालों की धारदार हथियार से हत्या करने की कोशिश की गयी. शुक्रवार सुबह यह घटना रतुआ थाना के भादो ग्राम पंचायत के बिहारीटोला गांव में हुई है. घटना में गंभीर रूप से जख्मी छात्रा को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

साथ ही पीड़ित छात्रा के दो बड़े भाइयों मेहर अली एवं तारिकुल इस्लाम व उसकी मां फातिमा बेवा की प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया. फातिमा बेवा ने हमला के आरोप में मुजम्मल शेख, यूसुफ अली, मोहासिब अली, मुशेद अली सहित पांच लोगों के खिलाफ रतुआ थाने में शिकायत दर्ज करवायी है. घटना के बाद से आरोपी इलाके से फरार है.

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि घायल छात्रा का नाम आदुरी खातून (16) है. वह भादो जीएसबी हाईस्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा है. शुक्रवार सुबह छात्रा के परिवार की बांसबाड़ी से आरोपी बांस चोरी कर ले जा रहे थे. घटना पर नजर पड़ते ही छात्रा व उसके परिवारवालों ने इसका विरोध किया. इसके बाद आरोपियों ने हथियार के नोक पर पूरे परिवार को घर से अगवा कर ले गया. पास के गांव के एक परित्वक्त घर में छात्रा के परिवार को बंधक बनाकर बेधड़क पिटाई की. धारदार हथियार से छात्रा पर वार किया गया. उनलोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग उस ओर आये तो हमलावर वहां से भाग निकले.

पीड़ित छात्रा की मां फातिमा बेवा ने पुलिस को बताया कि उनकी चार बीघा जमीन पर बांस बागान है. उसी बागान से दिनदहाड़े बांस चोरी किया जा रहा था. घायल आदुरी के सिर पर हंसिया से वार किया है. उसके सिर पर 10 टांके लगे है. मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उसकी स्थिति चिंताजनक बताया है. घटना की शिकायत रतुआ थाने में दर्ज करवायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola