शारीरिक चुनौतियों को परास्त कर पायी सफलता

Updated:
विज्ञापन

नागराकाटा : बचपन में मा-बांप उसे नाना-नानी के घर छोड़कर चले जाते हैं. चलने-फिरने और बातचीत में उसे काफी कठिनाई है. लेकिन उसका सपना सरकारी नौकरी पाने का है. इस दिशा में प्रयास करते हुए नागराकाटा ब्लॉक की प्रधान नगर निवासी पूजा प्रधान (18) ने उच्च माध्यमिक परीक्षा में 318 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी […]

विज्ञापन

नागराकाटा : बचपन में मा-बांप उसे नाना-नानी के घर छोड़कर चले जाते हैं. चलने-फिरने और बातचीत में उसे काफी कठिनाई है. लेकिन उसका सपना सरकारी नौकरी पाने का है. इस दिशा में प्रयास करते हुए नागराकाटा ब्लॉक की प्रधान नगर निवासी पूजा प्रधान (18) ने उच्च माध्यमिक परीक्षा में 318 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है.

विज्ञापन

उसने बानरहाट बांग्ला उच्च बालिका विद्यालय से परीक्षा पास की है. पूजा की नानी कांछी प्रधान गृहिणी हैं. नाना कांछा प्रधान वर्षों से बीमार हैं. पूजा ने कहा : मुझे और अच्छा करना था, लेकिन वैसा नहीं हुआ. अब कॉलेज में दाखिला बड़ी समस्या है. नानी बोझ उठाने में सक्षम नहीं है. नागराकाटा की बीडीओ स्मृता सुब्बा ने कहा कि पूजा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है. उसे प्रशासन से पूरा सहयोग किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola