भाजपा और ममता में मिलीभगत : सूर्यकांत
Updated at : 01 Apr 2019 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा तथा तृणमूल कांग्रेस दोनों के खिलाफ लड़ाई है. राज्य में सभी सीटों पर माकपा इनसे कड़ा मुकाबला करेगी. ये बातें माकपा के राज्य महासचिव सूर्यकांत मिश्रा ने कहीं. वह अपने उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए रविवार को सिलीगुड़ी पहुंचे. पत्रकारों से बात करते […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा तथा तृणमूल कांग्रेस दोनों के खिलाफ लड़ाई है. राज्य में सभी सीटों पर माकपा इनसे कड़ा मुकाबला करेगी. ये बातें माकपा के राज्य महासचिव सूर्यकांत मिश्रा ने कहीं. वह अपने उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए रविवार को सिलीगुड़ी पहुंचे.
पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उन्होंने भाजपा का एजेंट बताया. श्री मिश्रा ने कहा कि तीसरा मोर्चा बनाकर ममता एक तरह से भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही हैं. गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का किसी के साथ गठबंधन नहीं हुआ है.
लेकिन उनकी लड़ाई भाजपा तथा तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ है. बाद में श्री मिश्रा ने दार्जिलिंग लोकसभा सीट से वाम मोर्चा उम्मीदवार समन पाठक तथा जलपाईगुड़ी सीट के प्रत्याशी भगीरथ राय के समर्थन में रविवार को सिलीगुड़ी के बाघाजतीन पार्क इलाके में एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




