भाजपा में शामिल हुए खगेन मुर्मू के खिलाफ पोस्टरबाजी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Mar 2019 2:36 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : सीपीएम छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हबीबपुर के विधायक खगेन मुर्मू के खिलाफ भाजपा के एक धड़े में असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है. असंतुष्ट भाजपा कार्यकर्ताओं ने खगेन मुर्मू की एक से ज्यादा शादियों का मुद्दा उठाकर पोस्टरबाजी की है. इस संबंध में विधायक खगेन मुर्मू ने कहा कि तृणमूल […]
विज्ञापन
मालदा : सीपीएम छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हबीबपुर के विधायक खगेन मुर्मू के खिलाफ भाजपा के एक धड़े में असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है. असंतुष्ट भाजपा कार्यकर्ताओं ने खगेन मुर्मू की एक से ज्यादा शादियों का मुद्दा उठाकर पोस्टरबाजी की है.
इस संबंध में विधायक खगेन मुर्मू ने कहा कि तृणमूल और सीपीएम के लोग उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं. खगेन मुर्मू के खिलाफ उत्तर मालदा लोकसभा क्षेत्र में शामिल गाजोल, ओल्ड मालदा और हबीबपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में इस तरह के अशालीन पोस्टर लगे देखे गये.
इस संबंध में विधायक खगेन मुर्मू ने कहा कि जो लोग राजनीतिक स्तर पर मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं. वही लोग व्यक्तिगत चरित्र हनन की कोशिश में लगे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा में उनके जाने के बाद से तृणमूल उनसे डर गयी है.
उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने सीपीएम छोड़ी है तब से सीपीएम के लोग भी तरह-तरह उनके खिलाफ दुष्प्रचार चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह सीपीएम-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ थे, इसीलिये उन्होंने सीपीएम छोड़ी और भाजपा में शामिल हो गये.
भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीत मिश्र ने कहा कि भाजपा में खगेन मुर्मू का हम सभी स्वागत कर रहे हैं. भाजपा का नाम लेकर किन लोगों ने पोस्टरबाजी की है, उन्हें नहीं मालूम.
अभी तक तो खगेन मुर्मू को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी भी घोषित नहीं किया गया है, तो फिर उन्हें वोट न देने की बात कहां से आ रही है. संजीत मिश्र ने इसके लिये तृणमूल और सीपीएम को ही जिम्मेदार बताया.
इस संबंध में तृणमूल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष निहार घोष ने कहा कि पोस्टर पर भाजपा का ही नाम है और इसमें तृणमूल को बेवजह घसीटा जा रहा है. वहीं सीपीएम के जिला सचिव अंबर मित्र ने कहा कि खगेन मुर्मू ने पार्टी के साथ भितरघात किया है और लोग उन्हें पहचान गये हैं. लेकिन इस तरह के पोस्टर के पीछे सीपीएम का कोई हाथ नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




