भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, जो जख्मी, बाइकों में की तोड़फोड़, तृणमूल समर्थकों पर लगा आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कूचबिहार : भाजपा का विजय संकल्प बाइक रैली में हिस्सा लेने जाने के दौरान हुये हमले में दो भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गये. हमले का आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगा है. तृणमूल कार्यकर्ता के हमले में घायल भाजपा कार्यकर्ता को गंभीर रूप से घायलावस्था में कूचबिहार सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. रविवार […]
विज्ञापन
कूचबिहार : भाजपा का विजय संकल्प बाइक रैली में हिस्सा लेने जाने के दौरान हुये हमले में दो भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गये. हमले का आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगा है. तृणमूल कार्यकर्ता के हमले में घायल भाजपा कार्यकर्ता को गंभीर रूप से घायलावस्था में कूचबिहार सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है.
रविवार को कूचबिहार-1 ब्लॉक के पाटछड़ा इलाके से चिलकिरहाट इलाके में चार बाइकों में सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल होने जा रहे थे. आरोप है कि चिलकिरहाट इलाके में भाजपा कार्यकर्ता श्यामल सरकार एवं मुकुल मोदक सहित 10 लोगों पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया.
इसमें दो भाजपा कार्यकर्ता श्यामल सरकार व मुकुल मोदक घायल हुए है. उनकी बाइकों में तोड़फोड़ की गयी. उन्हें जख्मी हालत में कूचबिहार मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. भाजपा नेता शैलेंद्र प्रसाद साउ ने बताया कि उनका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन