गंगारामपुर : प्राचीन पीर के मजार पर मेले का शुभारंभ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2019 12:55 AM
गंगारामपुर : गंगारामपुर के धलदिघी पुरानपाड़ा मेंप्राचीन पीर के मजार पर मेले का शुभारंभ हो गया. शनिवार देर शाम गंगारामपुर नगरपालिका चेयरमैन प्रशांत मित्र ने मजार शरीफ में दुआ प्रार्थना कर मेले का शुभारंभ किया. इस मेले में पूरे दक्षिण दिनाजपुर सहित उत्तरबंगाल के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन पहुंचते है. […]
गंगारामपुर : गंगारामपुर के धलदिघी पुरानपाड़ा मेंप्राचीन पीर के मजार पर मेले का शुभारंभ हो गया. शनिवार देर शाम गंगारामपुर नगरपालिका चेयरमैन प्रशांत मित्र ने मजार शरीफ में दुआ प्रार्थना कर मेले का शुभारंभ किया. इस मेले में पूरे दक्षिण दिनाजपुर सहित उत्तरबंगाल के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन पहुंचते है. मेले में पीर मजार के पास ही हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है.
एक महीने के लिए इस मेले में विभिन्न प्रकार की दुकाने लग रही है. मनोरंजन के लिए अस्थायी सिनेमा हॉल, सर्कस भी लगाया जाता है. मेले में हिंदु मुस्लिम सहित सभी सम्प्रदाय के लोगों का जमावड़ा होता है. यह मेले इलाके में साम्प्रदायिक एकता का एक मिशाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










