आसनसोल : दो मामलों में कृष्णेंदू को नहीं मिला जमानत विस्तार
आसनसोल : केटरिंग व्यवसायी राणा बनर्जी हत्याकांड का आरोपी कृष्णेन्दू मुखर्जी शुक्रवार की सुबह जिला अदालत में अतिरिक्त जिला जज स्पेशल कोर्ट में सरेंडर करेगा. सरेंडर के 48 घंटे पूर्व मामले के जांच अधिकारी को दी गयी पूर्व सूचना में उसने सरेंडर करने का समय साढ़े दस बजे दिया है. उक्त मामले के साथ अदालत […]
आसनसोल : केटरिंग व्यवसायी राणा बनर्जी हत्याकांड का आरोपी कृष्णेन्दू मुखर्जी शुक्रवार की सुबह जिला अदालत में अतिरिक्त जिला जज स्पेशल कोर्ट में सरेंडर करेगा. सरेंडर के 48 घंटे पूर्व मामले के जांच अधिकारी को दी गयी पूर्व सूचना में उसने सरेंडर करने का समय साढ़े दस बजे दिया है.
उक्त मामले के साथ अदालत ने अन्य आठ मामलों में उसके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है. कृष्णेन्दू को इन आठ मामलों में से दो मामले हीरापुर थाना कांड संख्या 350/2017 और 22/2018 में उच्च न्यायालय से सशर्त जमानत मिली थी. जिसमें उसे निचली अदालत में सरेंडर करना था. निर्धारित समय में उसने नहीं किया.
जिसके कारण उक्त दो मामलों में सरेंडर की अवधि बढ़ाने के लिए उसने जिला जज केडी भूटिया के पास अपील की. श्रीमती भूटिया के अनुपस्थिति में जिला जज के प्रभार में रहे अतिरिक्त जिला जज स्पेशल कोर्ट ए राय ने अवधि बढ़ाने की अपील को खारिज कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए