दिनहाटा : तृणमूल के दो गुटों के बीच फिर झड़प, की तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन

दिनहाटा : सीबीआई कांड को लेकर कोलकाता में धरना रद्द होतेही दिनहाटा में तृणमूल के दो गुटों के बीच फिर संघर्ष शुरू हो गया. मंगलवार रात दिनहाटा-1 ब्लॉक के पुटीमारी-2 ग्राम पंचायत प्रधान के घर सहित कई घरों में तोड़फोड़ की गयी है. युवा तृणमूल समर्थित ग्राम पंचायत प्रधान विष्णु दास सहित उसके दो रिश्तेदारों […]

विज्ञापन

दिनहाटा : सीबीआई कांड को लेकर कोलकाता में धरना रद्द होतेही दिनहाटा में तृणमूल के दो गुटों के बीच फिर संघर्ष शुरू हो गया. मंगलवार रात दिनहाटा-1 ब्लॉक के पुटीमारी-2 ग्राम पंचायत प्रधान के घर सहित कई घरों में तोड़फोड़ की गयी है. युवा तृणमूल समर्थित ग्राम पंचायत प्रधान विष्णु दास सहित उसके दो रिश्तेदारों के घर पर तृणमूल मदर कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ किया है.

विज्ञापन

युवा तृणमूल के दिनहाटा-1 ब्लॉक संयोजक नारायण शर्मा ने कहा कि पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष नूर आलम हुसैन के समर्थक रात में पुटिमारी-2 ग्राम पंचायत प्रधान के घर पर तोड़फोड़ मचाया है. उन्होंने आगे बताया कि युवा तृणमूल के पुटिमारी-2 अंचल अध्यक्ष समसूल मिंया के एक रिश्तेदार से मारपीट की गयी है. घटना को लेकर पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज करवायी गयी है.

हालांकि पार्टी के मदर गुट के दिनहाटा-1 ब्लॉक अध्यक्ष नूर आलम हुसैन ने आरोप को अस्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि घटना के साथ पार्टी का कोई संबंध नहीं है.

स्थानीय युवा तृणमूल नेता ग्राम पंचायत प्रधान विष्णु दास ने कहा कि मंगलवार शाम घर पर कोई नहीं था. इस मौके पर कुछ बदमाशों ने उनके व उनके चाचा के घर पर तोड़फोड़ किया है. पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज करवायी गयी है. मामले को लेकर दिनहाटा एसडीपीओ उमेशजी गणपथ ने कहा कि आरोप के आधार पर घटना की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola