दिनहाटा : हथियार के साथ डकैतीकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 7.65 एमएम पिस्टल व दो लोडेड मैगजीन किया बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2019 2:03 AM

विज्ञापन

दिनहाटा : सत्ता पक्ष की गुटीय लड़ाई के बीच पुलिस ने एक अभियान चलाकर अत्याधुनिक हथियार समेत एक वांछित को गिरफ्तार किया है. शनिवार की रात यह घटना दिनहाटा थाना अंतर्गत आटियाबाड़ी-2 ग्राम पंचायत के झुड़ीपाड़ा इलाके में घटी है. इस अभियान में पुलिस ने वांछित आरोपी अब्दुल कादिर के पास से एक 7.65 एमएम […]

विज्ञापन

दिनहाटा : सत्ता पक्ष की गुटीय लड़ाई के बीच पुलिस ने एक अभियान चलाकर अत्याधुनिक हथियार समेत एक वांछित को गिरफ्तार किया है. शनिवार की रात यह घटना दिनहाटा थाना अंतर्गत आटियाबाड़ी-2 ग्राम पंचायत के झुड़ीपाड़ा इलाके में घटी है. इस अभियान में पुलिस ने वांछित आरोपी अब्दुल कादिर के पास से एक 7.65 एमएम पिस्टल और दो भरी हुई मैगजीन बरामद की है.

स्थानीय सूत्र के अनुसार करीब पांच साल पहले झुड़ीपाड़ा के रायपाड़ा इलाके में रामकृष्ण सरकार नामक एक पुरोहित के घर में डकैती हुई थी जिसमें उनकी हत्या कर दी गई थी. उस घटना में अब्दुल कादिर एक मुख्य आरोपी था. इसके अलावा उसके खिलाफ दुष्कर्म का भी मामला लंबित है. गौरतलब है कि अब्दुल कादिर की पत्नी ममता बीबी उस इलाके में कांग्रेस के नेतृत्व वाली पंचायत समिति की सदस्य थी.
उल्लेखनीय है कि बीते 17 जनवरी की रात को कूचबिहार शहर के फांसीरघाट इलाके से तीन आग्नेयास्त्र समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था. घटना के अगले दिन एसपी अभिषेक गुप्ता ने प्रेस वार्ता के जरिये बताया था कि कोतवाली, दिनहाटा और साहेबगंज थाना इलाकों में जितने भी अवैध हथियार हैं उन सभी को लोकसभा चुनाव से पहले बरामद किया जायेगा. उन्होंने अवैध हथियार के कारोबारियों को चेतावनी देते हुए अविलंब समर्पण करने के लिए भी कहा था.
उस प्रेस वार्ता के दो दिन बाद ही पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. ज्ञात हो कि पिछले पंचायत चुनाव के पहले से तृणमूल कांग्रेस के विरोधी गुटों के बीच हिंसक झड़पें होती रही हैं. गुटीय संघर्ष के अलावा बमबाजी और गोलीबारी की घटनाएं आम हो गई थीं.
पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जितने हथियार अभी तक बरामद हो चुके हैं उनसे कहीं ज्यादा उनकी आमद भी हो चुकी है. दिनहाटा के एसडीपीओ उमेश जी खंडेलवाल ने बताया कि अब्दुल कादिर नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. अदालत ने उसे सात रोज के पुलिस रिमांड के लिए सौंपा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola