बागडोगरा : पति निकला शादीशुदा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बागडोगरा : शादी के 14 सालों के बाद पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है व उसकी एक बेटी भी है. बात पुलिस तक पहुंच सकती है,इसका अंदाजा लगते ही पति बागडोगरा छोड़कर फरार है गया. दूसरी पत्नी ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगायी है. सामाजिक रीति रिवाज को मानते हुए बागडोगरा की […]

विज्ञापन
बागडोगरा : शादी के 14 सालों के बाद पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है व उसकी एक बेटी भी है. बात पुलिस तक पहुंच सकती है,इसका अंदाजा लगते ही पति बागडोगरा छोड़कर फरार है गया. दूसरी पत्नी ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगायी है.
सामाजिक रीति रिवाज को मानते हुए बागडोगरा की शिखा गांगुली की शादी 14 साल पहले जयंत गांगुली से हुई थी. इतने वर्षों में शिखा या उसके परिवार को इस बात की भनक भी नहीं लगी कि जयंत पहले से शादीशुदा था.
यहां तक कि उसकी एक बेटी भी है. घटना का खुलासा होते ही जयंत गांगुली ने पत्नी पर शारीरिक व मानसिक अत्याचार करना शुरू कर दिया.
पुलिस के पास शिकायत दर्ज होने से पहले ही पति बागडोगरा छोड़कर भाग निकला. शिखा ने बागडोगरा थाना एवं सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर से जयंत गांगुली के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है.
शिखा का आरोप है कि पहली शादी की बात गुप्त रखते हुए उसके साथ जयंत ने शादी रचायी. उसने आगे कहा कि शादी के बाद से ही वह हमेशा कोलकाता जाया करता था. पूछने पर कहता था कि व्यवसाय के काम से जा रहा है.
दोस्त के घर पर ठहरेगा. उसका आरोप है कि जयंत ने उसके भोलेपन का फायदा उठाते हुए तमाम जेवर बेचकर पहली पत्नी व उसके परिवार को दे दिया है.
उसने पहली पत्नी व उसके परिवार को मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है. उसने पति पर संपत्ति हथियाने के उद्देश्य से शादी करने का आरोप लगाया है.
शिखा ने बताया कि 29 दिसंबर को उसका पति बागडोगरा छोड़कर भाग गया है. जयंत कोलकाता के संतोषपुर 8/5 वेस्ट रोड के अमीय मैत्र के घर पर छुपा है. बागडोगरा पुलिस ने बताया कि जयंत के खिलाफ निर्धारित धारा में मामला दर्ज हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola