नागराकाटा : चेंगमारी चाय बागान बंद हुए बीते आठ दिन, राहत की मांग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नागराकाटा : डुआर्स के विशालतम बागानों में शामिल चेंगमारी चाय बागान की समस्या के समाधान के लिए बुधवार को नागराकाटा ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष तथा चाय श्रमिक नेता अमरनाथ झा के घर एक बैठक हुई. यह बैठक चाय बागान की महिलाओं ने की. महिलाओं ने ब्लॉक अध्यक्ष से चाय बागान जल्द खुलवाने की मांग की. महिला […]
विज्ञापन
नागराकाटा : डुआर्स के विशालतम बागानों में शामिल चेंगमारी चाय बागान की समस्या के समाधान के लिए बुधवार को नागराकाटा ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष तथा चाय श्रमिक नेता अमरनाथ झा के घर एक बैठक हुई. यह बैठक चाय बागान की महिलाओं ने की. महिलाओं ने ब्लॉक अध्यक्ष से चाय बागान जल्द खुलवाने की मांग की.
महिला चाय श्रमिक पुनी मुंडा, मंगरी मुंडा आदि ने कहा कि बागान बंद हो जाने से श्रमिकों के पास खाने को अनाज तक नहीं है. बागान बंद हुए आठ दिन हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन से किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है. चाय बागान जल्द खोलकर फौरी राहत के लिए राहत सामग्री वितरित की जाये.
अमरनाथ झा ने बताया कि महिला श्रमिकों के साथ बैठक में उनके अलावा चाय बागान का श्रमिक नेतृत्व भी उपस्थित था. उन्होंने कहा कि जो भी समस्या थी उसे बातचीत से हल करना चाहिए था. इस तरह पत्थर नहीं मारना चाहिए था. गुरुवार को चाय बागान को लेकर फिर एक वार्ता है. आशा है कि वार्ता में कुछ अच्छा नतीजा निकलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










