सिलीगुड़ी : अपहर्ता का नहीं मिला कोई सुराग, आरोपियों ने नहीं खोला मुंह

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : गिरफ्तारी के 15 दिन गुजरने के बाद भी पुलिस भू-माफिया आरोपी श्याम यादव से कुछ नहीं उगलवा पायी है. साढ़े तीन महिना से अधिक का समय गुजरने के बाद भी पुलिस लापता देव शरण महतो के बारे में उससे कुछ पता नहीं लगा पायी है. रविवार प्रधान नगर थाना पुलिस ने अपहरण के […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : गिरफ्तारी के 15 दिन गुजरने के बाद भी पुलिस भू-माफिया आरोपी श्याम यादव से कुछ नहीं उगलवा पायी है. साढ़े तीन महिना से अधिक का समय गुजरने के बाद भी पुलिस लापता देव शरण महतो के बारे में उससे कुछ पता नहीं लगा पायी है.
रविवार प्रधान नगर थाना पुलिस ने अपहरण के मुख्य आरोपी श्याम यादव व जय देवनाथ को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया. अदालत ने दोनों को पांच दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है.
पोकाईजोत की चार कट्ठे की एक जमीन है. इसमें से दो कट्ठा जमीन आरोपी श्याम यादव ने राजीव नगर इलाका निवासी पेशे से सब्जी विक्रेता देव शरण महतो को बेच दी. 9 लाख रुपया देने के बाद भी श्याम यादव ने देव शरण को जमीन की रजिस्ट्री नहीं की.
2017 में जमीन के असली मालिक सरस्वती प्रसाद ने प्रधान नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. देव शरण ने जब श्याम पर रजिस्ट्री देने का दबाव बढ़ाया तो 21 अगस्त की शाम को वह लापता हो गया.
उसकी पत्नी ने प्रधान नगर थाने में श्याम यादव पर अपहरण का आरोप दर्ज कराया है. भूमाफिया के खिलाफ पुलिस को सख्त देखकर श्याम यादव व जय देवनाथ भूमिगत हो गये थे. पुलिस ने बीते 23 नवंबर की रात दोनों को बागडोगरा से गिरफ्तार किया. श्याम की गिरफ्तारी के 15 दिन बीतने के बाद भी लापता देव शरण महतो का कोई पता नहीं चला है. पुलिस श्याम से कोई ठोस सुराग हासिल नहीं कर पायी है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्याम यादव अभी भी इस कांड में अपनी भागीदारी से इनकार कर रहा है. पुलिस उसके खिलाफ सबूत बटोरने में जुटी हुई है. जमीन के अवैध कारोबार के सिलसिले में काफी कुछ दोनों से पता चला है. आगे की पूछताछ की लिए उनकी रिमांड बढ़वायी गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola