भाजपा से ज्यादा तृणमूल ईमानदार, भाजपा ने गोरखाओं को झूठ के अलावा कुछ नहीं दिया, गोजयुमो (विनय गुट)
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दार्जिलिंग : गोरखा जनमुक्ति युवा मोर्चा (विनय गुट) ने भाजपा से ज्यादा तृणमूल कांग्रेस को ईमानदार बताया है. गोजयुमो के केंद्रीय महासचिव अरुण छेत्री ने कहा कि भाजपा ने गोरखाओं को झूठ के अलावा कुछ भी नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने चुनावी कार्यक्रम में गोरखाओं की […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग : गोरखा जनमुक्ति युवा मोर्चा (विनय गुट) ने भाजपा से ज्यादा तृणमूल कांग्रेस को ईमानदार बताया है. गोजयुमो के केंद्रीय महासचिव अरुण छेत्री ने कहा कि भाजपा ने गोरखाओं को झूठ के अलावा कुछ भी नहीं दिया है.
उन्होंने कहा कि 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने चुनावी कार्यक्रम में गोरखाओं की पुरानी मांग अलग राज्य गोरखालैंड के मसले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का उल्लेख किया था. इसी तरह से गोरखाओं की 11 जातियों को केन्द्रीय जनजाति का दर्जा देने का वादा किया था. पहाड़ की शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाने के लिए केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने की भी बात कही थी.
भाजपा ने इन्हीं सब बातों को 2014 के लोकसभा चुनाव में फिर उठाया. श्री छेत्री ने कहा कि अभी केन्द्र में भाजपा की सरकार है, लेकिन उसने एक भी वादा पूरा नहीं किया.
उन्होंने कहा : हम लोगों ने राज्य के तृणमूल सरकार से 11 जातियों को जनजाति का दर्जा देने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की मांग की थी. राज्य के तृणमूल सरकार ने तुरंत विधानसभा में प्रस्ताव पारित करके केन्द्र सरकार को भेज दी. राज्य सरकार ने राज्य विधानसभा में हिल विश्वविद्यालय का प्रस्ताव पारित कर दी और पिछले कुछ महीने पहले विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी किया है.
आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये भाजपा ने 11 जातियों को जनजाति का दर्जा देने के लिए संसद में प्रस्ताव पेश करने के लिए जोर-शोर से चर्चा कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र सरकार प्रस्ताव पारित करती है तो हम उसका स्वागत करते हैं, लेकिन 11 जातियों में से एक भी जाति को अगर वंचित किया गया तो हम इसका घोर विरोध करेंगे.
जीटीए चुनाव के संदर्भ में श्री छेत्री ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले जीटीए चुनाव करने की मांग करते आ रही है. अगर राज्य सरकार चाहे तो जीटीए चुनाव करा सकती है, क्योंकि जीटीए राज्य सरकार के अधीन है. जीटीए चुनाव हुआ तो क्या युवा मोरचा भाग लेगा? इस प्रश्न के जवाब में श्री छेत्री ने कहा कि पार्टी केन्द्रीय कमेटी जो निर्देश जारी करेगा, उसका युवा मोरचा पालन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन