प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए वन विभाग का अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2018 1:26 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : प्रवासी पक्षियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बैकुंठपुर वन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है. गुरुवार को उत्तर बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स के प्रमुख तथा स्थानीय रेंजर संजय दत्त ने सिलीगुड़ी से सटे फूलबाड़ी स्थित महानंदा बैरेज इलाके में सतर्कता अभियान चलाया. प्रवासी पक्षियों को मारने तथा उन्हें परेशान करनेवालों के […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : प्रवासी पक्षियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बैकुंठपुर वन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है. गुरुवार को उत्तर बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स के प्रमुख तथा स्थानीय रेंजर संजय दत्त ने सिलीगुड़ी से सटे फूलबाड़ी स्थित महानंदा बैरेज इलाके में सतर्कता अभियान चलाया. प्रवासी पक्षियों को मारने तथा उन्हें परेशान करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात उन्होंने कही है. इस बारे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रधान, जिला परिषद सदस्य व अन्य से भी उन्होंने अपील की.
प्रत्येक वर्ष सर्दी के मौसम में साइबेरिया व मध्य एशिया से विभिन्न प्रजाति के पक्षी सिलीगुड़ी से सटे फूलबाड़ी स्थित महानंदा बैरेज, जलपाईगुड़ी के गाजलडोबा स्थित तीस्ता बैरेज व बैकुंठपुर जंगल के विभिन्न हिस्सों से पहुंचते हैं. एक अनुमान के मुताबिक प्रतिवर्ष 60 से अधिक प्रजाति के 4500 से अधिक प्रवासी पक्षी सिलीगुड़ी व आसपास के इलाके में आते हैं. इनमें नॉदर्न लेपविंग, रेप्टॉर, रूडीसेल डक, पार्सेल डक, रेड ब्रेस्टेड गूस आदि उल्लेखनीय हैं.
सर्दी का मौसम समाप्त होते ही फरवरी से मार्च तक सभी प्रवासी पक्षी वापस चले जाते हैं. सर्दी के दिनों में प्रवासी पक्षियों के सहवास से यहां उनकी प्रजाति का विस्तार भी होता है. लेकिन पर्यावरण संगठनों का दावा है कि प्रवासी पक्षियों का आगमन कम हो गया है. महानंदा व तीस्ता बैरेज के आसपास पिकनिक के शोर तथा नशेड़ियों का अड्डा जमने की वजह से ऐसा हो रहा है. इसके अतिरिक्त बढ़ते शोर-गुल, प्रदूषण से भी इन प्रवासी पक्षियों को परेशानी होती है.
स्पेशल टास्क फोर्स के प्रमुख संजय दत्त गुरुवार की दोपहर फूलबाड़ी महानंदा बैरेज इलाका पहुंचे. पहले तो उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रधान, पंचायत सदस्य व जिला परिषद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर प्रवासी पक्षियों की रक्षा की अपील की. साथ ही माइकिंग कर उन्होंने स्थानीय लोगों को भी आगाह किया. उन्होंने बताया कि वन्य प्राणी नियमावली के अनुसार नदी किनारे, जंगल व बैरेज इलाके में साउंड बॉक्स, पटाका व अन्य मानविक गतिविधियों से प्रवासी पक्षियों को परेशान करना अपराध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




