शहीद जवान का पोस्टमार्टम करने के बदले रुपये लेने का मामला गरमाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2018 3:13 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : आईटीबीपी के शहीद जवान का पोस्टमार्टम कराने में परिवार से ग्यारह हजार रूपए लेने की खबर प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल प्रबंधन में खलबली है. इस पूरे मामले की जांच कराने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए एक जांच कमेटी भी बना दी गयी […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : आईटीबीपी के शहीद जवान का पोस्टमार्टम कराने में परिवार से ग्यारह हजार रूपए लेने की खबर प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल प्रबंधन में खलबली है. इस पूरे मामले की जांच कराने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए एक जांच कमेटी भी बना दी गयी है. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन शहीद के परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन डा. रूद्रनाथ भट्टाचार्य ने शहीद के परिवार को रूपया वापस करने का आश्वासन दिया है.
यहां बता दे कि बीते शनिवार को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में आईटीबीपी 13 नंबर बटालियन के शहीद जवान फकरूल इस्लाम के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार शव की सिलाई आदि के लिए शहीद के परिवार से 6 हजार रूपया लिये गये. वहीं शव को संरक्षित रखने के लिए 5 हजार के फार्मिलिन केमिकल बाजार से मंगवायी गयी. जबकि पोस्टमार्टम कर्मचारी को वेतन से लेकर केमिकल व अन्य सभी सुविधाएं व उपकरण सरकार उपलब्ध कराती है.
ऐसे मेडिकल कॉलेज के मॉर्ग में रूपया लेने की घटना नयी बात नहीं है. यह अलग बात है कि शहीद के पोस्टमार्टम के लिए परिवार से लिये रूपए लेने का मामला सामने आया तो मेडिकल कॉलेज प्रबंधन हरकत में आयी. खबर प्रकाशित होने के बाद ही रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन डा. रूद्रनाथ भट्टाचार्य मामले की छानबीन में जुट गये.
सोमवार की शाम मेडिकल कॉलेज के मॉर्ग व पोस्टमार्टम कर्मचारियों से भी पूछताछ की गयी. मिली जानकारी के अनुसार मॉर्ग व पोस्टमार्टम कर्मचारी ने शहीद के परिवार से रूपये लेने व बाजार से फार्मिलिन मंगाने की बात स्वीकार की है.
इस मामले की जांच के लिए रूद्रनाथ भट्टाचार्य ने स्वंय की निगरानी में एक जांच कमेटी का गठन किया है. उन्होंने बताया कि एक शहीद के परिवार से पोस्टमार्टम के लिए रूपया लिया जाना घृणित है. उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग में शहीद के परिवार के साथ हुए इस अन्याय के लिए उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने आगे बताया कि शहीद का परिवार मुर्शिदाबाद के लालगोला का रहने वाला है. परिवार से संपर्क की कोशिश की जा रही है. शहीद के परिवार को रकम वापस की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










