गिरफ्तारी के खिलाफ थाना घेराव, 100 से अधिक भाजपा समर्थकों ने रायगंज थाना के सामने किया प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रायगंज : दाड़ीभीट हाईस्कूल कांड को लेकर पुलिस के बारे में आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप में भाजपा के जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में दलीय समर्थकों ने रायगंज थाने का घेराव किया. सोमवार को भाजपा के 100 से अधिक समर्थक जुलूस की शक्ल में रायगंज थाना पहुंचे. वहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी […]
विज्ञापन
रायगंज : दाड़ीभीट हाईस्कूल कांड को लेकर पुलिस के बारे में आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप में भाजपा के जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में दलीय समर्थकों ने रायगंज थाने का घेराव किया. सोमवार को भाजपा के 100 से अधिक समर्थक जुलूस की शक्ल में रायगंज थाना पहुंचे. वहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.
इस दौरान दलीय नेतृत्व ने विरोध सभाओं के जरिये उत्तर दिनाजपुर जिले को ठप्प करने की चेतावनी दी. वहीं इस मौके पर रायगंज थाने में पुलिस बल की तैनाती देखने लायक थी. उल्लेखनीय है कि माइक के जरिये पुलिस के खिलाफ उत्तेजक भाषण देने को लेकर रविवार की शाम को करणदिघी थाना पुलिस ने भाजपा के जिलाध्यक्ष शंकर चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था.
उसी रात उन्हें चाकुलिया थाने में रखा गया. गिरफ्तारी के बाद शंकर चक्रवर्ती को सांस की तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत पर इस्लामपुर महकमा अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया. फिलहाल पुलिस सुरक्षा में ही उनका इलाज चल रहा है.
पुलिस सूत्र के अनुसार शंकर चक्रवर्ती को स्वस्थ होते ही इस्लामपुर की महकमा अदालत में पेश किया जायेगा. आज अस्पताल में जिलाध्यक्ष से भेंट करने के लिए भाजपा के युवा मोर्चा के राज्य अध्यक्ष राजू बनर्जी पहुंचे. रायगंज के अलावे कालियागंज और जिले के कई अन्य थानों का भी घेराव किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










