सिलीगुड़ी: आसीघर इलाके में मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2018 5:14 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के अधीन भक्तिनगर थाना अंतर्गत आसीघर इलाके में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गयी जब एक मोबाइल टावर लगाने को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया. यह घटना शनिवार सुबह आसीघर पुलिस आउटपोस्ट के अधीन माझाबाड़ी इलाके में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में आसीघर […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के अधीन भक्तिनगर थाना अंतर्गत आसीघर इलाके में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गयी जब एक मोबाइल टावर लगाने को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया. यह घटना शनिवार सुबह आसीघर पुलिस आउटपोस्ट के अधीन माझाबाड़ी इलाके में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में आसीघर आउटपोस्ट पुलिस मौके पर पहुंची एवं स्थिति को नियंत्रित किया. हालांकि पुलिस को भी स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माझाबाड़ी इलाके के दीनबंधु मंडल के घर में मोबाइल टावर लगाने का काम चल रहा है. स्थानीय लोग काफी दिनों से मोबाइल टावर लगाने का विरोध कर रहे हैं. इनका कहना है कि मोबाइल टावर से निकले रेडिएशन के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा.
दीनबंधु मंडल से इस बारे में बातचीत भी की गयी थी और उससे मोबाइल टावर नहीं लगाने का अनुरोध किया गया था. शनिवार सुबह जब मोबाइल टावर लगाने के लिए मजदूर एवं इंजीनियर यहां पहुंचे तो लोगों का गुस्सा भड़क गया. काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये और मोबाइल टावर लगवाने का काम बंद करवा दिया.
आरोप है कि लोगों ने मोबाइल टावर के कर्मचारियों एवं दीनबंधु मंडल के साथ धक्का-मुक्की भी की. तत्काल ही इस मामले की जानकारी आसीघर पुलिस आउटपोस्ट को दी गई. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची एवं स्थिति को नियंत्रित किया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि डाबग्राम-2 पंचायत के साथ मिलकर मोबाइल टावर लगाने का काम चल रहा है. इन लोगों ने उप-प्रधान निर्मल बर्मन पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया. दूसरी ओर उप-प्रधान निर्मल बर्मन का कहना है कि लोगों में जा
गरूकता की कमी के कारण मोबाइल टावर लगाने का विरोध हो रहा है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मोबाइल टावर से स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










