अवैध कफ सीरप के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिलीगुड़ी : जाल बिछाकर प्रधान नगर थाना पुलिस ने अवैध कफ सीरप का गोरख धंधा चलाने वाले गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 120 बोतल अवैध कफ सीरप भी पुलिस ने बरामद किया है. आरोपियों में हामिदुल रहमान उर्फ समीर व रणवीर खाटिक उर्फ मरिया शामिल है. हामिदुल सिलीगुड़ी से […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : जाल बिछाकर प्रधान नगर थाना पुलिस ने अवैध कफ सीरप का गोरख धंधा चलाने वाले गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 120 बोतल अवैध कफ सीरप भी पुलिस ने बरामद किया है. आरोपियों में हामिदुल रहमान उर्फ समीर व रणवीर खाटिक उर्फ मरिया शामिल है. हामिदुल सिलीगुड़ी से सटे चांदमुनी इलाके का निवासी है, वहीं रणवीर दार्जिलिंग मोड़ इलाके का निवासी है.
वहीं से अपना धंधा चलाता था. बुधवार की देर रात दार्जिलिंग मोड़ स्थित रणवीर के घर से अवैध कफ सीरप जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. प्रधान नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों पिछले काफी समय से नशे के कारोबार में जुड़े हैं. आरोपी हामिदुल रहमान मुर्शिदाबाद से अवैध कफ सीरप का खेप रणवीर तक पहुंचाता था.रणवीर पहाड़ सहित शहर में नशा बेचता था. दोनों आरोपियों को गुरूवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर दिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola