बोतलों में भरकर हो रही है पेट्रोल की बिक्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2018 1:33 AM
सिलीगुड़ी. दिन प्रति दिन पेट्रोल डीजल के चढ़ते दाम ने वाहन चलाने वालों की कमर तोड़ दी है.इससे हर कोई अपने-अपने स्तर पर भी काफी परेशान है. अब तो कुछ लोगों ने पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी भी शुरु कर दी है.जिसे लेकर पिछले दिनों सिलीगुड़ी शहर संलग्न एनजेपी के कई इलाकों में पुलिस द्वारा […]
सिलीगुड़ी. दिन प्रति दिन पेट्रोल डीजल के चढ़ते दाम ने वाहन चलाने वालों की कमर तोड़ दी है.इससे हर कोई अपने-अपने स्तर पर भी काफी परेशान है. अब तो कुछ लोगों ने पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी भी शुरु कर दी है.जिसे लेकर पिछले दिनों सिलीगुड़ी शहर संलग्न एनजेपी के कई इलाकों में पुलिस द्वारा अभियान भी चलाया गया. तब सैकड़ों लीटर अवैध तेल के साथ कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी.उसके बाद भी तेल की कालाबाजारी जस की तस है. सिलीगुड़ी तथा उसके आसपास के कई इलाकों में पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे प्लास्टिक के बोतलों में भर कर अवैध तरीके से पेट्रोल बेचने का कारोबार फलता फूलता जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










