सिलीगुड़ी : भू-माफिया के खिलाफ पुलिस अभियान शुरू, पहले दिन ही पांच लोग गिरफ्तार
Updated at : 21 Jul 2018 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : हाल ही में उत्तर बंगाल दौरे के दौरान सिलीगुड़ी के मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी समेत पूरे दार्जिलिंग जिले व जलपाईगुड़ी जिले में भू-माफिया के विरुद्ध जो फरमान जारी किया था, उसका असर अब दिखाई देने लगा है. खासतौर पर सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : हाल ही में उत्तर बंगाल दौरे के दौरान सिलीगुड़ी के मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी समेत पूरे दार्जिलिंग जिले व जलपाईगुड़ी जिले में भू-माफिया के विरुद्ध जो फरमान जारी किया था, उसका असर अब दिखाई देने लगा है.
खासतौर पर सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) और सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट पर इस फरमान का जबरदस्त असर पड़ा है. ममता के फरमान को एसजेडीए के चेयरमैन सौरभ चक्रवर्ती और सिलीगुड़ी कमिश्नरेट के नये पुलिस कमिश्नर (सीपी) डॉ भरत लाल मीणा ने गंभीरता से लिया.
डॉ मीणा के निर्देश पर ही माटीगाड़ा, प्रधाननगर, भक्तिनगर व एनजेपी थाना की पुलिस ने बीती रात कई इलाकों में धर-पकड़ अभियान चलाया. इस मुहिम में पुलिस ने दो थाना क्षेत्र से कुल पांच कथित भू-माफिया को धर दबोचा.
इनमें माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने तीन और एनजेपी थाना की पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है. माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने जमीन दखल के मामले में मोहम्मद तांते, मोहम्मद फिलाजुल व संजीत बर्मन को गिरफ्तार किया. शुक्रवार को पुलिस ने पांचों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया. न्यायाधीश ने सबों की जमानत अर्जी खारिज कर दी. इस मामले में और जवाब-तलब करने के लिए सबों को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है.
इधर,एसजेडीए चेयरमैनसौरभ चक्रवर्ती भी सक्रिय हो गये हैं. उन्होंने शुक्रवार को हॉकर कॉर्नर स्थित एसजेडीए की जमीन का दौरा किया. वह यह देखने गये थे कि कहीं किसी ने जमीन पर तो कब्जा नहीं कर लिया है. उनके साथ एसजेडीए के आला अधिकारी भी थे. उन्हों यहां के व्यवसायियों के साथ बैठक भी की.
कहां-कहां हैं अधिकांश मामले
सरकारी, गैर-सरकारी जमीन का जबरन दखल का अधिकांश मामला माटीगाड़ा थाना के कावाखाली, तुम्बाजोत, पाथरघाटा, प्रधाननगर थाना के सालबाड़ी, दागापुर, चंपासारी, अंचल क्षेत्र के मोरगांव-गुलमा, भक्तिनगर थाना के इस्टर्न बाइपास, आसीघर, ठाकुरनगर, साहुडांगी, एनजेपी, फूलबाड़ी, डाबग्राम, गाजलडोबा व अन्य इलाकों में पुलिस को अधिक मिली है. इतना ही नहीं पुलिस को मिले भू-माफिया के नामों की सूची में अधिकांश का ठिकाना इन्हीं इलाकों के अलावा सिलीगुड़ी शहर व निगम क्षेत्र के 35, 36, 46 व अन्य वार्ड में हैं.
कहां-कहां हैं अधिकांश मामले: सरकारी, गैर-सरकारी जमीन का जबरन दखल का अधिकांश मामला माटीगाड़ा थाना के कावाखाली, तुम्बाजोत, पाथरघाटा, प्रधाननगर थाना के सालबाड़ी, दागापुर, चंपासारी, अंचल क्षेत्र के मोरगांव-गुलमा, भक्तिनगर थाना के इस्टर्न बाइपास, आसीघर, ठाकुरनगर, साहुडांगी, एनजेपी, फूलबाड़ी, डाबग्राम, गाजलडोबा व अन्य इलाकों में पुलिस को अधिक मिली है. इतना ही नहीं पुलिस को मिले भू-माफिया के नामों की सूची में अधिकांश का ठिकाना इन्हीं इलाकों के अलावा सिलीगुड़ी शहर व निगम क्षेत्र के 35, 36, 46 व अन्य वार्ड में हैं.
केवल भू-माफिया ही नहीं बल्कि किसी भी तरह का अवैध कारोबार कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. आरोपी चाहे किसी भी राजनीतिक पार्टी से क्यों न जुड़ा हो किसी को भी नहीं बख्शा जायेगा. सरकारी, गैर-सरकारी जमीन पर जबरन दखल में दो थाना इलाकों से पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. अन्य की भी तलाश जारी है. जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे.
डॉ भरत लाल मीणा, पुलिस कमिश्नर, सिलीगुड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




