सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर, जमीन माफिया के खिलाफ पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Updated at : 20 Jul 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर, जमीन माफिया के खिलाफ पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सिलीगुड़ी : भू माफियाओं के खिलाफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस की हरकत देखकर जमीन माफिया के होश उड़ गये हैं. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर भरत लाल मीना ने कमिश्नरेट के अधीन सभी थाना व पुलिस चौकी में भूमाफिया के खिलाफ […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : भू माफियाओं के खिलाफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस की हरकत देखकर जमीन माफिया के होश उड़ गये हैं.

सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर भरत लाल मीना ने कमिश्नरेट के अधीन सभी थाना व पुलिस चौकी में भूमाफिया के खिलाफ दर्ज मामलों की फाइलें मंगवायी है. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के प्रधान नगर, भक्ति नगर व न्यू जलपाईगुड़ी थाना सहित आसिघर व आमबाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी से अवैध रूप से जमीन दखल मामलों को तलब किया है. दूसरी तरफ सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) ने भी भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है.

उल्लेखनीय है कि पिछले दौरे में मुख्यमंत्री ने किसी भी तरह के राजनीतिक रंग को देखे वगैर जमीन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर को दिया. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जमीन माफिया राज पूरी तरह से समाप्त करना होगा.

मुख्यमंत्री ने इस्टर्न बाइपास व फूलबाड़ी इलाके में भूमाफियाओं के उत्पात पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है. निर्देश मिलते ही पुलिस कमिश्नर भरत लाल मीना ने जमीन माफियाओं के खिलाफ कदम बढ़ा दिया.

जमीन से जुड़े सभी मामलों की फाइलों को उन्होंने सभी थानों से मंगायी है. जमीन से जुड़े पुराने मामलों की जांच में भी तेजी लाने का निर्देश कमिश्नर ने सभी थाना प्रभारी को दिया है. निजी व सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने धड़-पकड़ अभियान भी शुरू कर दिया है.

फूलबाड़ी व इस्टर्न बाईपास सहित शहर व आसपास के इलाके की जमीन पर अवैध कब्जा जमाने वाले लोगों में सत्ताधारी पार्टी के भी कई दिग्गजों के नाम भी सामने आये हैं.

बल्कि शहर के कुछ व्यवसायियों का नाम भी जमीन माफियाओं के साथ जुड़ा हुआ है. कमिश्नर के निर्देशानुसार प्रधान नगर, भक्ति नगर और न्यू जलपाईगुड़ी थाना के अधिकारियों ने माफिया लोगों की एक तालिका तैयार कर कमिश्नर को सौंपा है. इस तालिका में फूलबाड़ी, सुकांत नगर, डाबग्राम दो नंबर ग्राम पंचायत के दिग्गज, सिलीगुड़ी के 35 व 46 नंबर वार्ड के कई माफिया दिग्गज, इस्टर्न बाइपास, आसिघर, माटीगाड़ा, मिलनपल्ली व गाजलडोबा के भू माफिया से जुड़े कई लोगों का नाम पुलिस की तालिका में शामिल है. इनके अलावे भी कई लोगों का नाम पुलिस के पास है.

पुलिस का कड़ा रूख देखकर भूमाफिया से जुड़े लोग छिपते फिर रहे हैं. पुलिस के साथ एसजेडीए ने भी मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जमीन माफिया के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है. चेयरमैन सौरभ चक्रवर्ती ने बताया कि एसजेडीए के कार्यक्षेत्र में सरकारी व निजी जमीन पर अवैध कब्जा जमाने वालों के खिलाफ सोमवार से अभियान चलाया जायेगा.

माफिया की नींद हराम

पुलिस की तालिका में शामिल लोगों की नींद हराम हो गयी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई लोगों ने तो शहर छोड़ दिया है. किसी के घर पर ताला तो किसी के पिंड दान के लिए गया जाने की जानकारी मिल रही है.

लेकिन पुलिस किसी भी हालत में गिरफ्तारी को आतुर है. आरोपियों को राडार में लेने के लिए पुलिस अपने स्तर का हथकंडा अपना रही है. अपने घनिष्टों को बचाने के लिए कई राजनीतिक पार्टियों के दिग्गजों ने थानों का चक्कर काटना शुरू कर दिया है. रियायत के लिए पुलिस पार्टी के लेटर हेड पर लिखित आवेदन मांग रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola