थाना के सामने भाजपा का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : पिछले 21 जुलाई को सिलीगुड़ी नगर निगम के 2 नंबर वार्ड के बाघाजतीन कॉलोनी इलाके में एक 6 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था. पीड़िता के परिवार वालों की ओर सेआरोपी सद्दाम हुसैन के खिलाफ 22 जुलाई को प्रधाननगर थाने में एक एफआइआर दर्ज करायी गयी थी. जिसके बाद […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पिछले 21 जुलाई को सिलीगुड़ी नगर निगम के 2 नंबर वार्ड के बाघाजतीन कॉलोनी इलाके में एक 6 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था. पीड़िता के परिवार वालों की ओर सेआरोपी सद्दाम हुसैन के खिलाफ 22 जुलाई को प्रधाननगर थाने में एक एफआइआर दर्ज करायी गयी थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित बच्ची को एक होम में भेज दिया.
अब आरोप है कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट परिवार वालों को नहीं मिली है. शनिवार को सिलीगुड़ी मंडल-1 भाजपा की ओर से प्रधान नगर थाने में विरोध प्रदर्शन किया गया. सिलीगुड़ी मंडल-1 भाजपा महासचिव अजीत मिश्रा ने बताया कि नगर निगम के 2 नंबर वार्ड बाघाजतीन कॉलोनी इलाके में दिन प्रतिदिन गैरसमाजिक तत्वों का अत्याचार बढ़ता जा रहा है.
पिछले दिनों उसी इलाके में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ कुकर्म का मामला समने आया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को होम भेज दिया . अभी तक उस बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट नहीं आयी है.बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट जल्द देने के साथ इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग में प्रधान नगर थाना के आईसी को एक ज्ञापन सौंपा गया. इस मौके पर पार्टी के दो नंबर वार्ड अध्यक्ष विश्वदीप घोष,बानी पाल, रोहित शर्मा, विश्वजीत कर्मकार व अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola