15 वर्षों से जनता की मांगों को एक साल में किया पूरा : चेयरमैन
Updated at : 28 Jun 2018 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

कूचबिहार : पिछले साल 27 जून को कूचबिहार नगरपालिका के चेयरमैन का पदभार भूषण सिंह ने संभाला था. पदभार के बाद नगरपालिका ने कई कड़े कदम व विकास योजनाओं के कार्यान्वयन के साथ बुधवार को उनका एक वर्ष पूरा हो गया. इसको लेकर नगरपालिका भवन को फूलों से सजाया गया. शहर में कर्मचारियों ने एक […]
विज्ञापन
कूचबिहार : पिछले साल 27 जून को कूचबिहार नगरपालिका के चेयरमैन का पदभार भूषण सिंह ने संभाला था. पदभार के बाद नगरपालिका ने कई कड़े कदम व विकास योजनाओं के कार्यान्वयन के साथ बुधवार को उनका एक वर्ष पूरा हो गया. इसको लेकर नगरपालिका भवन को फूलों से सजाया गया. शहर में कर्मचारियों ने एक रैली भी निकाली व नगरपालिका भवन में केक काटा गया.
इस अवसर पर चेयरमैन भूषण सिंह ने एक साल के दौरान की उपलब्धियों को पत्रकारों के साथ साझा किया. उन्होंने बताया कि कूचबिहार जिले के पेयजल समस्या के समाधान के लिए 28 पंपसेट लगवाने की योजना है. पुराने खराब पंपसेट पर रूपया बर्बाद ना कर नये सिरे से लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि 15 वर्षों से जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को एक साल में ही पूरा कर लिया गया. जिला शहर की 80 फीसदी सड़कों को चमकाया जा चुका है. कचरा की सफाई के लिए नया वैन, आधुनिक बायो तकनीक चालू किया गया है.
चार जेसीबी अब नगरपालिका की संपत्ति है. विभिन्न वार्डों के समस्याओं के समाधान के लिए वार्ड पार्षदों को लोगों से संपर्क बनाये रखने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि आगे से नगरवासी सीधे तौर पर चेयरमैन के साथ इलाके की समस्याओं को लेकर बात कर सकेंगे. उनके फोन नंबर पर किसी भी समस्या को लेकर सीधे संपर्क किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि नगरपालिका के 11 व 12 नंबर वार्ड में कुछ समस्यायें चल रही है. वहां के वार्ड पार्षद प्रशासनिक काम से बाहर है. 6 नंबर वार्ड पार्षद की मौत हो गयी है. इन सभी वार्डों की देखरेख के लिए नयी योजनाओं पर विचार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




