आभूषणों से भरा बैग मालिक को लौटाया

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट चैतन्यपुर गांव निवासी नारायण चंद्र कोनार ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुये आभूषणों से भरा बैग उसके मालिक को लौटा दिया. बताया जाता है कि गत बुधवार को भतार थाना बलगोना रेल गेट के पास नारायण चंद्र कोनार को लवारिस अवस्था में आभूषणों से भरा बैग मिला. […]
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट चैतन्यपुर गांव निवासी नारायण चंद्र कोनार ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुये आभूषणों से भरा बैग उसके मालिक को लौटा दिया. बताया जाता है कि गत बुधवार को भतार थाना बलगोना रेल गेट के पास नारायण चंद्र कोनार को लवारिस अवस्था में आभूषणों से भरा बैग मिला.
खोलकर जब नारायण चंद्र ने देखा तो उसमें सोने तथा चांदी के आभूषण मौजूद थे. लेकिन इसके बाद भी उन्हें कोई लालच नहीं हुआ. उन्होंने ईमानदारी का सबूत देते हुए बैग मिलने की सूचना स्थानीय भातार थाने को दी. बताया जाता है कि बैग के मालिक भूमशोर गांव के निवासी दिलबर हुसैन का था. मंगलवार को भातार थाना पहुंचकर नारायण चंद्र ने बैग दिलबर हुसैन को सकुशल लौटा दिया. दिलबर ने कहा कि नारायण चंद्र जैसे ईमानदार लोग आज भी पृथ्वी पर जिंदा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










