ePaper

दमदम से तृणमूल प्रत्याशी सौगत राय चौथी बार जीते

Updated at : 05 Jun 2024 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
दमदम से तृणमूल प्रत्याशी सौगत राय चौथी बार जीते

दमदम लोकसभा सीट से तृणमूल प्रत्याशी सौगत राय ने जीत का चौका लगाया, तो वहीं बारासात से काकोली घोष दस्तीदार ने भी शानदार जीत दर्ज की. सौगत ने 2009 में पहली बार दमदम लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

दमदम लोकसभा सीट से तृणमूल प्रत्याशी सौगत राय ने जीत का चौका लगाया, तो वहीं बारासात से काकोली घोष दस्तीदार ने भी शानदार जीत दर्ज की. सौगत ने 2009 में पहली बार दमदम लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी. इसके बाद, 2014 और 2019 में भी जीते. इस बार भी ममता बनर्जी ने फिर यहीं से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार शीलभद्र दत्त और माकपा के सुजन चक्रवर्ती को हराया.

इसी तरह, बारासात लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल प्रत्याशी काकोली घोष दस्तीदार ने चौथी बार चुनावी मैदान में जीत हासिल की. इससे पहले 2009, 2014 और 2019 में उन्होंने करीब डेढ़ लाख वोटों के अंतर से अपने विरोधी को हराया था. इस बार भी एक लाख के करीब वोट से वह आगे रहीं. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी स्वपन मजूमदार और इंडिया गठबंधन के फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी संजीव चटर्जी को हराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola