सालबनी : दुकान में घुसी अनियंत्रित बस

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबनी के भादुतला – सातपाटी इलाके में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में घुस गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खड़गपुर

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबनी के भादुतला – सातपाटी इलाके में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में घुस गयी. हालांकि, दुर्घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है. लेकिन एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार, बस की गति काफी तेज होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका और बस एक बाइक को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी. दुकान और बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में पहुंची और स्थिति नियंत्रित की.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola