हावड़ा : लोडशेडिंग के विरोध में पथावरोध

Updated:
विज्ञापन

जेबीपुर थाना अंतर्गत मुंशीरहाट इलाके में लोडशेडिंग के विरोध में लोगों ने पथावरोध कर दिया. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया.

विज्ञापन

हावड़ा. जेबीपुर थाना अंतर्गत मुंशीरहाट इलाके में लोडशेडिंग के विरोध में लोगों ने पथावरोध कर दिया. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया. हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हो गयी, लेकिन पुलिस के आश्वासन के बाद पथावरोध समाप्त हुआ. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि चक्रवाती तूफान रेमाल आने के बाद से ही बिजली सेवा सामान्य नहीं हुई है. 24 घंटे में सिर्फ दो से तीन घंटे ही बिजली रहती है. गर्मी में काफी परेशानी हो रही है. अगर 24 घंटे के अंदर स्थिति सामान्य नहीं होती है, तो वे लोग फिर से पथावरोध करेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola