ePaper

मोचीपाड़ा से बच्ची का अपहरण बिहार के जमुई से पकड़े गये अपहर्ता

Updated at : 22 May 2024 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
मोचीपाड़ा से बच्ची का अपहरण बिहार के जमुई से पकड़े गये अपहर्ता

मध्य कोलकाता के मोचीपाड़ा इलाके से नौ महीने की बच्ची का अपहरण करने की घटना में पुलिस की टीम ने बिहार के जमुई से अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम नंद किशोर व इंद्रदेव दास हैं. उनके कब्जे से पुलिस ने अपहृत बच्ची को मुक्त करा कर उसकी मां को सौंप दिया है.

विज्ञापन

कोलकाता.

मध्य कोलकाता के मोचीपाड़ा इलाके से नौ महीने की बच्ची का अपहरण करने की घटना में पुलिस की टीम ने बिहार के जमुई से अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम नंद किशोर व इंद्रदेव दास हैं. उनके कब्जे से पुलिस ने अपहृत बच्ची को मुक्त करा कर उसकी मां को सौंप दिया है. इस घटना का मुख्य आरोपी सुरेश दास फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. आरोपियों ने कहा कि बच्ची को मोटी रकम लेकर उसे बेचने के इरादे से ही उसका अपहरण किया गया था. बच्ची का अपहरण करने के बाद उसे जमुई ले जाया गया था.

कैसे हुआ खुलासा : पुलिस के मुताबिक मध्य कोलकाता के मोचीपाड़ा इलाके के सूर्य सेन स्ट्रीट में फुटपाथ किनारे रहने वाली सबिला मिस्त्री ने गत 20 मई को थाने में आकर कहा कि वह देर रात को अपनी नौ महीने की बच्ची के साथ फुटपाथ किनारे सो रही थी. उसके पति सईदुल्लाह लश्कर भी उसके साथ थे. तड़के चार बजे नींद खुली, तो देखा कि उसके पास सो रही उसकी बच्ची गायब है. शिकायत के बाद पुलिस की टीम ने जांच शुरू की. पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की. इस दौरान एक रिक्शा चालक को बच्ची को उसकी मां के पास से उठा कर वैन पर ले जाते हुए देखा गया.

पकड़े गये रिक्शा चालक ने दी प्लानिंग की सूचना : पुलिस के मुताबिक इस जानकारी के बाद कॉलेज स्ट्रीट के बाटा मोड़ के निकट रहने वाले इंद्रदेव दास नामक रिक्शा चालक की पहचान की गयी. उससे लगातार सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरी प्लानिंग का खुलासा किया. इंद्रदेव ने कहा कि सुरेश दास उर्फ देबू नामक युवक ने बच्ची को चुराया है. उसका रिक्शा वैन लेकर सुरेश ने सूर्य सेन स्ट्रीट से बच्ची का अपहरण किया. वह उसे बिहार के जमुई जिले में एक ठिकाने पर ले गया है. इस जानकारी के बाद मोचीपाड़ा थाने से पुलिस की एक टीम जमुई के लिए रवाना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola