खुलासा, अपहृत व्यवसायी भी अपराध में था संलिप्त

Updated at : 19 Jul 2024 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
खुलासा, अपहृत व्यवसायी भी अपराध में था संलिप्त

पाटुली निवासी कैफे कारोबारी का नोएडा में अपहरण किये जाने के मामले की जांच में पुलिस को चौंकानेवाली जानकारी मिली है. पता चला है कि व्यवसायी सत्येंद्र कुमार साइबर ठगों को म्यूल अकाउंट नंबर ( किराये पर लिया गया बैंक अकाउंट) मुहैया कराता था. इसके लिए मोटी रकम वसूलता था.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

पाटुली निवासी कैफे कारोबारी का नोएडा में अपहरण किये जाने के मामले की जांच में पुलिस को चौंकानेवाली जानकारी मिली है.

पता चला है कि व्यवसायी सत्येंद्र कुमार साइबर ठगों को म्यूल अकाउंट नंबर ( किराये पर लिया गया बैंक अकाउंट) मुहैया कराता था. इसके लिए मोटी रकम वसूलता था. कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने में उसके खिलाफ एकाधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह दो बार गिरफ्तार भी हो चुका है.

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने के बाद पता चला कि उसने साइबर अपराधियों से म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने के नाम पर एडवांस में पांच लाख रुपये लिये थे. लेकिन वह खाता नंबर साइबर ठगों को उपलब्ध नहीं करा पाया. रुपये वापस लेने के लिए ही साइबर अपराधियों ने उसका अपहरण किया था.

गौरतलब है कि पाटुली निवासी कैफे कारोबारी का गत शुक्रवार को नोएडा में अपहरण कर लिया गया था. उसकी पत्नी को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी थी. इसके बाद व्यवसायी की पत्नी ने पाटुली थाने में शिकायत दर्ज करायी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने उक्त फोन नंबर का लोकेशन ट्रेस कर नोएडा से छह लोगों को गिरफ्तार किया. साथ ही उनके कब्जे से कारोबारी को मुक्त कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola