विशेषज्ञों की मदद के बिना तैयार किये गये थे प्रश्नपत्र

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय एजेंसी ने दावा किया है कि लिखित परीक्षा के लिए तैयार किये गये प्रश्नपत्र में कई विसंगतियां थीं. प्रश्नपत्र को विशेषज्ञों की मदद के बिना तैयार किया गया था.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

नगरपालिका नियुक्ति घोटाले में सीबीआइ ने विशेष अदालत में 32 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इसमें केंद्रीय एजेंसी ने दावा किया है कि लिखित परीक्षा के लिए तैयार किये गये प्रश्नपत्र में कई विसंगतियां थीं. प्रश्नपत्र को विशेषज्ञों की मदद के बिना तैयार किया गया था. प्रश्नपत्र बनाने वाली संस्था के पदाधिकारियों ने दुकानों से प्रतियोगी परीक्षा और सामान्य ज्ञान की किताबें खरीदी थीं. प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी अयन शील की संस्था एबीएस इन्फोजोन को दी गयी थी. अयन को पिछले साल इडी ने गिरफ्तार किया था. बाद में उसे सीबीआइ ने अपनी हिरासत में ले लिया.

कोर्ट सूत्रों के मुताबिक, चार्जशीट में दावा किया गया है कि पूछताछ में अयन ने उपरोक्त बातें कबूल की हैं. प्रश्नपत्र सॉल्टलेक स्थित एबीएस इन्फोजोन के कार्यालय में तैयार किये गये थे. राज्य की 17 नगरपालिकाओं में नियुक्ति के लिए अयन की संस्था के माध्यम से परीक्षा आयोजित की गयी थी. 19 मार्च 2023 को इडी ने जब अयन के दफ्तर में छापेमारी की, तो वहां से नगरपालिका नियुक्ति से संबंधित प्रश्नपत्र समेत कई दस्तावेज बरामद हुए थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola